जयपुर। टी 20 विश्वकप के सुपर 12 मैच में आज आस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान पर 4 रनों की रोमांचक जीत दर्ज की। इस जीत के साथ आस्ट्रेलिया के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद बरकरार है। आस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान को 168 रनों का लक्ष्य दिया। बांग्लादेश 20 ओवर्स में 164 रन ही बना सकी। राशिद खान ने 23 गेंदो पर 48 रनों की शानदार पारी खेलकर अफगानिस्तान को जीत के करीब ले आये लेकिन जीत नहीं दिला सके।
मैच की बात करें तो
पहले बल्लेबाजी करने उतरी आस्ट्रेलिया को डेविड वार्नर ने धुंआधार शुरूआत की लेकिन वे लंबा नहीं टिक सके। वार्नर ने 18 गेदों पर 25 रन बनाये। फिंच की जगह टीम में आये कैमरून ग्रीन मात्र 3 रन बनाकर पैवेलियन लौट गये। ग्लेन मैक्सवेल ने 54 रनों की पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया को 20 ओवरों में 168/8 स्कोर बनाया। मिशेल मार्श अच्छा चल रहा था, लेकिन उसकी पारी कम हो गई और वह 45 रन बनाकर आउट हो गया। अफगानिस्तान के कप्तान मोहम्मद नबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला करने के बाद कैमरून ग्रीन, डेविड वार्नर और स्टीव स्मिथ को पावरप्ले के अंदर आउट करक दिया। अफानिस्तान की तरफ से नुवान उल हक ने सर्वाधिक 3 विकेट लिये।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की टीम की तरफ से 17 गेदों पर 30 रनों की धुंआधार पारी खेली। इब्राहित जादरान और गुलबदीन नैब ने क्रमश 26 और 39 रनों की पारी खेली। स्पिनर राशिद खान ने टीम की तरफ से सर्वाधिक 48 रनों की परी खेली। ग्लैन मैक्सवैल के प्लेयर आफ द मैच चुना गया।