ऑस्ट्रेलिया के पीएम अगले महीने भारत भारत दौरे पर , पीएम मोदी के साथ देख सकते हैं चौथा टेस्ट: रिपोर्ट
जयपुर। आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस अगले महिने भारत में आने वाले हैं। पीएम की इस यात्रा उद्देश्य व्यापार, निवेश और महत्वपूर्ण खनिजों सहित कई क्षेत्रों में समग्र द्विपक्षीय जुड़ाव को बढ़ावा देने का है।
उनकी यात्रा की योजना से परिचित लोगों ने सोमवार को कहा कि अल्बनीज के 8 मार्च के आसपास यात्रा शुरू करने की उम्मीद है और वह और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा क्रिकेट टेस्ट मैच देखने के लिए अहमदाबाद की यात्रा कर सकते हैं। बता दें कि आस्ट्रेलिया इन दिनों भारत के दौरे पर है जहां बॉर्डर गवास्कर ट्रॉफी का चौथा टेस्ट नौ से 13 मार्च तक अहमदाबाद में होना है। पिछले साल मई में प्रधानमंत्री बनने के बाद अल्बनीज की यह पहली भारत यात्रा होगी।
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री की भारत यात्रा की तैयारी के लिए पिछले हफ्ते ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था। अभी दौरे की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
हालांकि, अल्बनीज ने शनिवार को जयशंकर से मुलाकात के बाद एक ट्वीट में अपनी भारत यात्रा का जिक्र किया।
उन्होंने ट्वीट किया, "अगले महीने अपनी भारत यात्रा से पहले डॉ. एस. जयशंकर से सुबह मिलना शानदार रहा। हमने अपनी रणनीतिक साझेदारी, आर्थिक अवसरों और लोगों से लोगों के बीच संबंधों पर चर्चा की, जो हमारे देशों को समृद्ध करते हैं।" लोगों ने कहा कि क्षेत्र में चीन की बढ़ती सैन्य ताकत की पृष्ठभूमि में हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग के विस्तार पर ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री की भारत यात्रा के दौरान वार्ता में चर्चा होने की उम्मीद है।
उन्होंने कहा कि व्यापार, निवेश और महत्वपूर्ण खनिजों को बढ़ावा देना प्रधानमंत्री मोदी और अल्बानिया के बीच वार्ता के एजेंडे में उच्च स्थान पर रहेगा।
पिछले कुछ वर्षों में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच संबंध प्रगाढ़ हुए हैं। भारत-ऑस्ट्रेलिया आर्थिक सहयोग और व्यापार समझौता (ईसीटीए) दिसंबर में लागू हुआ था और उम्मीद है कि यह दो-तरफा व्यापार के महत्वपूर्ण विस्तार की सुविधा प्रदान करेगा।