जयपुर। आगामी 27 अगस्त से एशिया कप 2022 शुरू होने जा रहा है और 28 अगस्त को भा भारत पाकिस्तान का हाईवोल्टेज मैच होने वाला है। लेकिन इन सब के शुरू होने पहले भारतीय टीम के लिए एक बुरा खबर आई है। टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ कोरोना की चपेट में आ गए हैं । मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कोरोना पाॅजिटिव पाये जाने के बाद कोच राहुल द्रविड़ एशिया कप का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। हालांकि, बीसीसीआई ने अब तक इस बारे में कोई अधिकारिक जानकारी नहीं दी है।
खबरों के मुताबिक भारतीय टीम एशिया कप में भाग लेने के लिए आज ही यूएई के लिए रवाना जो जायेगी और कोच राहुल द्रविड़ टीम के साथ नहीं जुडेंगे। ऐसे में वीवीएस लक्ष्मण बतौर कोच एशिया कप में टीम के साथ जा सकते हैं।
बता दें कि एशिया कप का आगाज 27 अगस्त अफगानिस्तान और श्रीलंका के मैच के साथ होने वाला है। वहीं टीम इंडिया का पहला मैच 28अगस्त को पाकिस्तान के खिलाफ होने वला है। याद दिला दें कि टीम इंडिया एशिया की सबसे सफल टीम है जो अब तक सात बार खिताब जीत चुकी है। और इस बार भी टीम इंडिया को खिताबी जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।