बजरंग दल का त्रिशुल दीक्षा कार्यक्रम हुआ सम्पन्न, 101 युवाओं का दी त्रिशुल दीक्षा
बून्दी 26 मार्च। बजरंग दल का त्रिशुल दीक्षा कार्यक्रम तालेड़ा के वरद हस्त हनुमान मंदिर पर बजरंग दल जिला संयोजक लक्की चौपडा की अध्यक्षता में सम्पन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता बजरंग दल प्रांत सह संयोजक योगेश रेनवाल रहे। सह संयोजक योगेश रेनवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जेहादी और अलगाववादी ताकतों का मुकाबला करना जरूरी है। इसके लिए देश के हर युवा को हनुमान बनकर आसुरी शक्तियों का संहार करना होगा। जिला सयोजक लककी चोपड़ा ने कहा कि उन्होंने कहा कि हिंदू समाज को तोड़ने की कोशिश लगातार की जा रही है। ऐसी ताकतों का सिर कुचलने की जरूरत है। हिंदू समाज को जातिवाद के नाम तोड़ने की साजिश को नाकाम करना होगा। चौपडा ने त्रिशूल दीक्षा को हिंदू युवाओं के लिए आवश्यक और शौर्य की उपासना का अवसर बताते हुए कहा कि हिंदू समाज के रक्त में वीरता प्रकट हो और युवा को देश, धर्म, संस्कृति, गौ, गीता, गंगा व माता बहनों की रक्षा-सुरक्षा के तत्पर रहे, यही इस दीक्षा का उद्देश्य है। बजरंग दल प्रखंड संयोजक अंकित श्रृंगी ने बताया कि तालेडा में 101 हिंदू युवाओं को बजरंग दल की बूंदी जिला संयोजक लक्की चोपड़ा ने त्रिशूल दीक्षा दिलवाई। त्रिशुल दीक्षा दिलवाते हुए युवाओं को देश, धर्म, संस्कृति, गौ, गीता, गंगा व माता बहनों की रक्षा व सुरक्षा की शपथ भी दिलवाई गई। इस मौके पर विहिप जिला अध्यक्ष नंद लाल वर्मा ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान संजय नागर जिला सह मंत्री, नारायण चौधरी प्रखंड मंत्री, शिवराज सिंह प्रखंड अध्यक्ष, भेरूलाल सह समरसता प्रमुख, नगर संयोजक हिमांशु शर्मा, सहसंयोजक देवकीनंदन शर्मा, व्यायामशाला प्रमुख राकेश वर्मा, ,व्यायामशाला सह प्रमुख नितेश, गोरक्षा प्रमुख विजय सिंह, समरसता प्रमुख लोकेश मीणा, प्रचार, प्रचार प्रसार प्रमुख बालमुकुंद माहेश्वरी सहित बजरंग दल के कार्यकर्ता मौजूद रहे।