बाल निकेतन की छात्रा प्रियंका सैनी चारु सैनी रही अव्वल

के पी रूंथला

पिलानी

कस्बे के शिक्षा के क्षेत्र में प्रियंका सैनी ने विज्ञान वर्ग में तथा चारु सोनी ने वाणिज्य वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। बाल निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय पिलानी का परीक्षा परिणाम विज्ञान व वाणिज्य वर्ग दोनों का 100% रहा। विज्ञान वर्ग की छात्रा प्रियंका सैनी ने गणित में 100 में से 100 अंक तथा फिजिक्स में 93 अंक प्राप्त कर कुल 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त करते हुए विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा साहिल सोनी ने पीसीएम में 92.33 अंक प्राप्त करते हुए विज्ञान वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वाणिज्य वर्ग की छात्रा चारु सैनी ने अर्थशास्त्र में 100 में से 97 तथा अकाउंटेंसी मे 91अंक प्राप्त करते हुए कुल 88. 8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय के वाणिज्य वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा राजकरण सैनी ने 79.6 अंक प्राप्त करते हुए वाणिज्य वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती शोभा वर्मा ने उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लिए सभी छात्रों में विषय अध्यापकों को बधाई व शुभकामनाएं दी। प्रियंका सैनी ने विज्ञान वर्ग में तथा चारु सैनी ने वाणिज्य वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। बाल निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय पिलानी का परीक्षा परिणाम विज्ञान व वाणिज्य वर्ग दोनों का 100% रहा। विज्ञान वर्ग की छात्रा प्रियंका सैनी ने गणित में 100 में से 100 अंक तथा फिजिक्स में 93 अंक प्राप्त कर कुल 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त करते हुए विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा साहिल सैनी ने पीसीएम में 92.33 अंक प्राप्त करते हुए विज्ञान वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वाणिज्य वर्ग की छात्रा चारु सैनी ने अर्थशास्त्र में 100 में से 97 तथा अकाउंटेंसी मे 91अंक प्राप्त करते हुए कुल 88. 8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय के वाणिज्य वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा राजकरण सैनी ने 79.6 अंक प्राप्त करते हुए वाणिज्य वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती शोभा वर्मा ने उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लिए सभी छात्रों में विषय अध्यापकों को बधाई व शुभकामनाएं दी।