फेक फिल्डिंग पर बांग्लादेश कोच का आया बडा बयान बोले, "मैंने चौथे अंपायर से बात की":

जयपुर। भारत और बांग्लादेश के बीच टी 20 विश्व कप सुपर 12 मैच में एक बडा ड्रामा देखा गया जोकि विराट कोहली के फेक फिल्डिंग को लेकर था। मैच के बाद बांग्लादेश के विकेटकीपर नुरुल हसन ने विराट कोहली पर 'फर्जी फील्डिंग' करने का आरोप लगाया। हसन ने कहा था कि भारत के पूर्व कप्तान ने मैदान पर क्षेत्ररक्षण के दौरान जो किया उस पर उनकी टीम को पांच पेनल्टी रन दिए जाने चाहिए थे। इस मामले पर कई क्रिकेट पंडित अपनी बात कह चुके हैं।

अब इस मामले में बांग्ला देश के मुख्य कोच श्रीधरन अपनी टिप्पणी की है। पाकिस्तान के खिलाफ बांग्लादेश के टी 20 विश्व कप मैच की पूर्व संध्या पर, मुख्य कोच श्रीधरन श्रीराम ने शनिवार को कहा कि उन्होंने चौथे अंपायर से बात की थी, लेकिन अंत में, अंतिम निर्णय ऑन-फील्ड अधिकारियों ने लिया।

श्रीधरन ने प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि "नहीं, हम यहां कोई बहाना देने के लिए नहीं हैं। जैसे ही यह हुआ, मैंने चौथे अंपायर से बात की, लेकिन मुझे लगता है कि यह ऑन-फील्ड अंपायर की कॉल थी, और यही हमें बताया गया था।

आपको बता दें कि बांग्लादेश और भारत के बीच खेले गये मैच में भारत ने 185 रनों का स्कोर खडा किया जिसका पीछा करते हुए बांग्लादेश ने 7 ओवरों में बिना किसी विकेट के नुकसान पर 66 रन बना लिये थे। हालांकि, बारिश की देरी ने मैच को 16 ओवरों के लिए छोटा कर दिया और संशोधित लक्ष्य 151 था। ब्रेक के बाद बांग्लादेश पांच रनों से यह मैच हार गई।

कोच ने कहा कि " मुझे लगता है कि लड़के, नौ रन प्रति ओवर या 9.75 रन प्रति ओवर को लेकर दबाव महसूस कर गये। निश्चित रूप से मुझे लगता है कि दबाव उन पर थोड़ा सा आया,"