जयपुर। बांग्लादेश ने बुधवार को ऑस्ट्रेलिया में आगामी ICC T20 विश्व कप 2022 के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है। ICC T20 World Cup 2022 16 अक्टूबर से शुरू होकर 13 नवंबर तक चलेगा। अनुभवी और पूर्व कप्तान महमूदुल्लाह को टीम से से बाहर रखा गया है। 15 सदस्यीय टीम का नेतृत्व शाकिब अल हसन करेंगे। परवेज हुसैन एमोन, अनामुल हक, महेदी हसन और मोहम्मद नईम के एशिया कप में ख़राब प्रदर्शन के बाद टीम मैनेजमेंट ने बहार का रास्ता दिखा दिया है। टीम से गायब एक और नाम मुशफिकुर रहीम है, जिन्होंने हाल ही में एशिया कप से बाहर होने के बाद सबसे छोटे प्रारूप से संन्यास की घोषणा की।
लिटन दास, यासिर अली, नूरुल हसन, हसन महमूद और नजमुल हुसैन शंटो को एशिया कप टीम में जगह नहीं बनाने के बाद टीम में वापस बुला लिया गया है। दास जिम्बाब्वे दौरे के दौरान हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण एशिया कप में नहीं खेल सके और अब पूरी तरह से ठीक हो गए हैं। उंगली की चोट का सामना करने वाले नूरुल भी पूरी तरह से ठीक हो गए हैं। सौम्या सरकार और शोरफुल इस्लाम, जो 2021 टी 20 विश्व कप के दौरान पिछले साल की टीम का हिस्सा थे। रिशाद हुसैन और शाक महेदी हसन जी को स्टैंडबाय पर रखा गया है।
टीम: शाकिब अल हसन (कप्तान), सब्बीर रहमान, मेहदी हसन मिराज, अफिफ हुसैन, मोसादेक हुसैन, लिटन दास, यासिर अली, नूरुल हसन, मुस्तफिजुर रहमान, सैफुद्दीन, तस्कीन अहमद, एबादोत हुसैन, हसन महमूद, नजमुल हुसैन .
स्टैंडबाय: सौम्या सरकार, शोरफुल इस्लाम, ऋषद हुसैन, शाक महेदी हसन