Bundi: बैंक अंशधारियों के लिये लगातार लाभकारी सिद्व हो रहा है- हरिमोहन शर्मा

समाप्त हुए वित्तीय वर्ष 31 मार्च 2023 तक शुद्व लाभ टेक्स पश्चात 2 करोड 10 लाख 51 हजार रूपये - सत्येष शर्मा

बून्दी 2अप्रैल। दी बून्दी अरबन कॉ आपरेटिव बैंक लि. अपनी स्थापना के बाद से लगातार दिनो दिन प्रगति कर नये कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। होटल क्लासिक सफायर अनंता मे आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए अरबन कॉपरेटिव बैंक चेयरमेन सत्येश शर्मा ने बताया कि वर्ष 2011 मे चेयरमेन का पदभार संभालने के बाद अरबन बैंक पूर्व की मजबूत नींव के आधार पर दिनोदिन मजबूती की नया इतिहास लिख रहा है। अरबन बैंक देश की नीवं को मजबूत करते हुए अपना योगदान स्वरूप 82 लाख का टेक्स दे चुका है। उन्होने कहा कि वर्तमान मे अरबन कॉपरेटिव बैंक राष्ट्रीय बैंको की तुलना मे किसी भी प्रकार से कम नही है वही अरबन कॉपरेटिव बैंक रिजर्व बैंक की गाइडलाइन के अनुसार उपब्धियां हासिल कर रहा है। उन्होने कहा कि चुनाव के समय 9500 शेयर हॉल्डरो ने एक सौहार्दपूर्ण वातावरण का निर्माण करते हुए आमजन के सामने सच्चाई और बैंक की उपलब्धियां रखी और उसी का परिणाम था की बैंक चुनाव निर्विरोध सम्पन्न हुआ, इससे बैंक अपनी आमजन में विश्वास और आर्थिक मजबूती की कहानी कह रहा है।

वित्तीय वर्ष 31 मार्च 2023 तक शुद्व लाभ टेक्स पश्चात 2 करोड 10 लाख 51 हजार रूपये है। बैंक का नेट एनपीए भी शून्य है जो बैंक के उमदा वित्तीय प्रबंधन को दर्शाता है। बैंक के पास वर्तमान में 87 करोड 58 लाख 67 हजार रूपये की अमानत है जो एक वर्ष मे 13 करोड़ 49 लाख रूपये आगे बढ़ी है। बैंक की कार्यशील पूंजी 113 करोड़ 91 लाख रूपये है जो बैंक को वित्तीय सुदृढ़ता प्रदान कर रही है।

 बैंक के संस्थापक पूर्व वित्त राज्य मंत्री हरिमोहन शर्मा ने कहा कि सहकारी क्षेत्र मे काम करने वाली अनेक संस्थाएं विफल हुई है परन्तु दी बून्दी अरबन कॉ आपरेटिव बैंक लगतार बेहतरीन वित्तीय प्रबंधन के साथ लाभ कमाने के साथ खाताधारको व शेयर होल्डर का विश्वास अर्जित कर रहा है। बैंक अंशधारियों के लिये लगातार लाभकारी सिद्व हो रहा है। उन्होने कहा कि बैंक को एक कमरा लेकर शुरू किया था जिसके बाद आज बैंक अपने खाताधारको, शेयर होल्डर्स और संचालक मंडल की वजह से शीर्ष पर पहुंच गया है यह निदेशको के सेवाभाव, समर्पण व निष्ठा का प्रतिफल है।

शर्मा ने बताया कि बैंक खाताधारको, शेयर होल्डर्स के विश्वास और आशाओ के अनुरूप काम कर रहा है। उन्होने कहा कि बैंक मे भले ही राजनीति क्षेत्र के लोग जुडे हुए है परन्तु बैंक राजनीति का अडडा नही है। वही बैंक राजनीतिक विचारो से कोसो दूर है। इस मुश्किल घडी मे बडे बडे बैंक हिल रहे है और अरबन बैंक निरतंर विषम परिस्थ्तियो मे अपना अस्तित्व कायम किए हुए है। हम खाताधारको, शेयरहोल्डर्स के विश्वास रूपी आर्थिक पौधे को निरंतर पनपा रहे है। बैंक उपाध्यक्ष युुद्वराज सोनी ने बैंक द्वारा नई उंचाईयो को छूने का श्रेय संचालक मंडल व बैंक कर्मचारियो को दिया।