अन्तर्राज्य चोर गिरोह का एक व्यक्ति गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त वाहन जप्त,सघन नाकाबन्दी में फंंसे चोर
बूंदी 14 अप्रैल। जय यादव, पुलिस अधीक्षक जिला बून्दी ने बताया कि कस्बा लाखेरी में बैंक ऑफ बङौदा के 13 लाख 500 रूपये से भरे एटीएम मशीन चोरी की वारदात की गंभीरता को देखते हुए वारदात का त्वरित खुलासा करने हेतु महेश कुमार उप निरीक्षक थानाधिकारी थाना लाखेरी, सुरेश कुमार उ.नि. थानाधिकारी थाना गैण्डोली, रामेश्वर प्रसाद सी.आई. थानाधिकारी थाना इन्द्रगढ के नेतृत्व में अलग-अलग टीमोॆ का गठन कर जिले में सघन नाकाबन्दी की गई तथा लाखेरी कस्बा में आने जाने वाले मार्गों व टोल प्लाजा के सीसीटीवी फुटेज चैक कर व आसूचना का संकलन कर आरोपी विकास पुत्र मांगा जाति बंजारा उम्र 27 साल निवासी मिर्जाटीला पोस्ट जोली थाना सिकेङा जिला मुजफ्फरनगर यू.पी. के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक इको कार बिना नंबरी व एटीएम मशीन बरामद कर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।
यह रही घटना
आज सुबह 03.15 बजे पुलिस नियंत्रण कक्ष बून्दी से महेश कुमार उ.नि. थानाधिकारी थाना लाखेरी को सूचना दी कि बैंक ऑफ बङौदा बॉटम लेवल लाखेरी से अज्ञात व्यक्ति एटीएम मशीन को उखाङकर ले गये हैं। उक्त सूचना पर महेश कुमार उ.नि. मय जाप्ता के घटनास्थल बॉटम लेवल लाखेरी में बैंक ऑफ बङौदा के एटीएम पर पहुंचा। जहां एटीएम को चैक किया तो एटीएम का शटर बन्द मिला तथा ताला टुटा हुआ था। एटीएम के अन्दर एक मशीन गायब मिली जिसमें 13 लाख 500 रूपये भरे हुए थे। अज्ञात बदमाशों ने एटीएम के सीसीटीवी कैमरो पर सिल्वर रंग का स्प्रै कर रखा था। बैंक ऑफ बङौदा की एटीएम मशीन की चोरी की घटना की गंभीरता को देखते हुए किशोरीलाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बून्दी व नतीशा जाखङ वृताधिकारी वृत लाखेरी को निर्देश देकर मौके पर रवाना किया गया। सम्पूर्ण बून्दी जिले व आसपास के जिले सवाईमाधोपुर, कोटा, टोंक में ए श्रेणी की नाकाबन्दी करवाई गई। घटनास्थल पर एम.ओ.बी. व एफ.एस.एल. टीमों को भेजा गया।
पुलिस टीमों ने कस्बा लाखेरी में आने जाने वाले मार्गों, टोल प्लाजा के सीसीटीवी फुटेज को चैक किया तथा जिले से बाहर आने जाने वाले मार्गों पर सघन नाकाबन्दी कर एटीएम चोरी के एक आरोपी विकास पुत्र मांगा जाति बंजारा उम्र 27 साल निवासी मिर्जाटीला पोस्ट जोली थाना सिकेङा जिला मुजफ्फरनगर यू.पी. को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त कार ईको बरंग सफेद बिना नम्बरी व एटीएम मशीन को जप्त किया गया। घटना में सम्मिलित अन्य आरोपियों व रूपयों के संबंध में अनुसंधान जारी है। उक्त घटना के संबंध में बैंक ऑफ बङौदा के फरियादी सत्यनारायण कुमार पुत्र नन्द किशोर जाति प्रजापत उम्र 35 साल निवासी अकलेरा पुलिस थाना अकलेरा जिला झालावाङ हाल शाखा प्रबन्धक बैंक ऑफ बङौदा बाटम लेवल लाखेरी ने प्रकरण संख्या 73/2023 धारा 457,380 आईपीसी में दर्ज करवाया है। पुलिस अधीक्षक जिला बून्दी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जल्द से जल्द शेष आरोपीयों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिये हैं।