Bundi : बूंदी जावटी कलां के तत्कालीन सरपंच-सचिव को बारां ACB ने भ्रष्टाचार के प्रकरण में किया गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ़ शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान


बूंदी 21अप्रैल। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरों बारां की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। 2005 में ग्राम पंचायत जावटी कलां में नरेगा कार्यो में अनियमितता से जुड़ा मामला है। मामले में बारां एसीबी प्रभारी पुलिस उपाधीक्षक अनीस अहमद ने कार्रवाई को अंजाम दिया है। एसीबी ने ग्राम विकास अधिकारी हीरालाल नामा, तत्कालीन सरपंच बाबूलाल वर्मा को गिरफ्तार किया है अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल सिंह कानावत ने बताया कि लोकपाल, महात्मा गांधी नरेगा, जिला परिषद बूंदी की और से ग्राम पंचायत जावटी कलां जिला बूंदी द्वारा कराए गए नरेगा कार्य में अनेक प्रकार की अनियमितताएं कि जाकर भुगतान संबंधित चेकों में हेराफेरी से संबंधित परिवाद महानिदेशक भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो जयपुर के नाम दिया था।
जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक परिवाद भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो जयपुर के आदेश अनुसार 26 फरवरी 2015 के सत्यापन के लिए चौकी एसीबी बूंदी को प्राप्त हुआ था, जिसकी जांच कर बाबूलाल वर्मा तत्कालीन सरपंच ग्राम पंचायत जावटी कलां व हीरालाल नामा तत्कालीन सचिव ग्राम पंचायत जावटी कलां पंचायत समिति बूंदी के विरुद्ध अपराध प्रमाणित पाए जाने पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो बूंदी के तत्कालीन पुलिस उप अधीक्षक तरुण कांत सोमानी द्वारा ब्यूरो मुख्यालय से प्रकरण वर्ष 2017 में दर्ज करवाया गया।
एसीबी कोटा के आदेश अनुसार प्रकरण का अनुसंधान अनीस अहमद उपाधीक्षक पुलिस एसीबी बारां द्वारा किया गया। दोनों आरोपियों के विरुद्ध अभियोजन स्वीकृति प्राप्त होने पर पुलिस उपाधीक्षक एसीबी अनीस अहमद ने हीरालाल नामा तत्कालीन सचिव ग्राम पंचायत जावटी कलां जिला बूंदी, बाबूलाल वर्मा तत्कालीन सरपंच जावटी कलां जिला बूंदी को गुरूवार 20 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया।

जिन्हें एसीबी द्वारा आज शुक्रवार को विशिष्ट न्यायधीश भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम कोटा न्यायालय में पेश किया गया, जहां से दोनो को न्यायालय के आदेश पर 4 मई तक न्यायिक अभिरक्षा मे भेजने के आदेश पर कोटा जेल भिजवा दिया गया है।