BCCI ने एशिया कप 2022 के लिए टीम 15 सदस्यीय टीम घोषित की, बुमराह, हर्षल पटेल चोटिल, श्रेयर बहार

जयपुर। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड बीसीसीआई ने आगमी एशिया कप 2022 के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। केएल राहुल की टीम में वापसि हुई है। केएल राहुल को टीम का उपकप्तान चुना गया है। वहीं, जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल को चोटिल होने के कारण 15 सदस्यीय टीम में नहीं चुने गये हैं। बीसीसीआई ने ट्विट करते हुए बताया कि जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल चोटों के कारण चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे। वे वर्तमान में बेंगलुरु में एनसीए में पुनर्वसन कर रहे हैं। तीन खिलाडी श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल और दीपक चाहर को स्टैंडबाय पर रखा गया है। आइये बताते हैं टीम किस प्रकार रहेगी। .
रोहित शर्मा कप्तान केएल राहुल उपकप्तान, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत ;विकेटकीपर, दिनेश कार्तिक ;विकेटकीपर, हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, आर अश्विन, यजुवेंद्र चहल, आर बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह और अवेश खान।

Notes -
Jasprit Bumrah and Harshal Patel were not available for selection owing to injuries. They are currently undergoing rehab at the NCA in Bengaluru.

Three players - Shreyas Iyer, Axar Patel and Deepak Chahar have been named as standbys.

— BCCI (@BCCI) August 8, 2022

 

बता दें कि एशिया कप का आगाज 27 अगस्त से होने जा रहा है। यह एशिया कप टी 20 प्रारूप में खेला जाएगा। एशिया कप के सभी मैच दुबई और शारजाह में खेले जायेंगे। 27 अगस्त से लेकर सितम्बर तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में एशिया की 6 टीमें भाग लेंगी।