BCCI अधिकारी ने कोहली को लेकर दिया ऐसा बयान, ट्रोलर्स के जुबान पर लगा ताला

जयपुर। पिछले दशक के सर्वश्रेष्ठ खिलाडी भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली कैरियर के सबसे बुरे दौर से गुजर रहे हैं। क्रिकेट के किंग माने जाने वाले विराट के बल्ले से शतक निकले हुए लगभग तीन वर्ष बीत चुके हैं। आईपीएल में बुरी तरह फ्लाॅफ रहे कोहली इंग्लैण्ड दौरे पर भी रन नहीं बना सके थे जिसके बाद कई क्रिकेट एक्सपर्ट ने कोहली को टीम से बहार करने की भी सलाह दे दी तो कई पूर्व क्रिकेटरों ने उन्हें घरेलू क्रिकेट खेलने की सलाह दे डाली। इन सब के बीच कप्तान विराट कोहली के विश्वकप टीम में शामिल नहीं होने की अटकलें तेज हो गई हैं। लेकिन ऐसे समय पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड से विराट कोहली को भरपूर साथ मिल रहा है। बीसीसीआई के अधिकारी ने कुछ ऐसा बयान दियाा कि विराट के आलोचकों की बोलती बंद हो गई।

सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आया है जिसमें एक बीसीसी आई अधिकारी विराट का समर्थन करता हुआ नजर आ रहा है। अधिकारी ने कहा कि विराट एक महान खिलाडी हैं। बीसीसीआई उनका सपोर्ट करता आया है और आगे भी करता रहेगा। आगे उन्होंने कहा कि, "विराट कोहली कोई साधारण खिलाड़ी नहीं हैं। कोहली न केवल भारतीय टीम बल्कि दुनिया के महानतम खिलाड़ियों में से एक हैं। भारतीय क्रिकेट में किंग कोहली के योगदान की तुलना नहीं की जा सकती। हम विराट कोहली को जल्द से जल्द फॉर्म में लौटते देखना चाहते हैं।" बीसीसीआई के अधिकारी के इस बयान से साफ पता चलता है कि विराट आगामी एशिया कप में नंबर तीन पर खेलते हुए नजर आयेंगे। वहीं निश्चित रूप से आगमी टी 20 विश्वकप 2022 का वे हिस्सा होंगे।

बता दें कि विराट कोहली फिलहाल आराम कर रहे हैं। विराट ने वेस्टइंडीज और जिम्बावे के खिलाफ खेलने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि वे आराम करना चाहते हैं। विराट ने कहा कि वे एशिया में के लिए उपलब्ध रहेंगे।