BCCI सचिव Jay Shahने मैदान में कर दी बडी गलती, सोशल मीडिया पर बुरी तरह हो रहे ट्रोल

जयपुर। एशिया कप 2022 में रविवार को भारत ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर टूर्नामेंट की शानदार शुरूआत की है। भारत ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया और पास्तिान को 147 रनों पर समेट दिया। जबाव में भारतीय टीम ने पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। लेकिन इस दौरान बीसीसीआई सचिव और गृहमंत्री अमित शाह के बेटे जय शाह ने एक बडी गलती कर दी जिसको लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है।
दरअसल मैच जितने के बाद प्रत्येक भारतीय फैंस अपनी खुशी का इजहार कर रहे थे। भारतीय दर्शक देश का तिंरगा लहरा रहे थे। इसी दौरान जय शाह भी तालियां बजाते हुए दिखे। लेकिन जब जय शााह को उनके पास खडे एक अधिकारी ने तिंरगा देने के लिए हाथ बढाया तो शाह ने उसे लेने से मना कर दिया। जय शाह का यह वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है। और लोगों उनके प्रति नकारात्मक प्रतिक्रया दे रहे हैं। कई यूजर्स ने उन्हें देशद्रोही करार दे दिया।

बता दें कि एशिया कप 2022 के अपने पहले मैच में चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को पटखनी देकर शानदर शुरूआत की है। भारत ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हरा दिया। टीम इंडिया की इस जीत के हीरो हार्दिक पांड्या रहे जिन्होंने गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में ही अपना दम दिखाया। हार्दिक ने आखिरी ओवर में मोहम्मद नवाज को छक्का लगाकर यह मैच जिताया। हार्दिक पांड्या ने जहां 33 रन की पारी खेली और 3 विकेट लिए। जडेजा ने भी 35 रनों की उपयोग पारी खेली। भुवनेश्वर कुमार ने 4 ओवर में 27 रन देकर 4 विकेट हासिल किये।