जयपुर। सुनील छेत्री की अगुवाई में बेंगलुरु एफसी ने रविवार को कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में मुंबई सिटी एफसी को 2-1 से हराकर डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट जीत लिया। लेकिन मैच के बाद खिलाड़ियों के साथ कुछ ऐसा बर्ताब हुआ जिसे देखकर हर कोई बंगाल राज्यपाल ला गणेशन को कोश रहा है।
दरअसल मैच के बाद जब प्रेजेंटेशन हो रहा था उस दौरान पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ला गणेशन ने फोटो खिंचवाने के लिए सुनील छेत्री को धक्का दे दिया। यह विडिओ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दूसरे वीडियो में, अंतिम मैच में गोल करने वाले शिवशक्ति नारायणन को भी समारोह के दौरान एक अन्य अतिथि द्वारा धक्का दिया गया था।
40,000 से अधिक लोगों ने वीडियो देखा है, और कई फुटबॉल प्रशंसकों ने टिप्पणी की है कि वे इससे कितने हैरान थे।
सोशल मीडिया यूजर्स ने भारत के शीर्ष फुटबॉलरों के साथ बदसलूकी को 'बेहद शर्मनाक' करार दिया। एक यूजर ने कहा, 'राजनेता भारत के रियल और यंग टैलेंट के सामने खड़ा होना चाहते हैं। एक अन्य व्यक्ति ने राजनेताओं की उच्चता पर सवाल उठाते हुए लिखा, "पता नहीं ये राजनेता अपने बारे में क्या सोचते हैं।"
बता दें की सुनील छेत्री एंड कंपनी ने डुरंड कप में 2-1 से जीत हासिल की। बेंगलुरू एफसी ने पहले और दूसरे हाफ में युवा एन. शिवशक्ति और अनुभवी एलन कोस्टा के गोलों के साथ 131वां डूरंड कप फाइनल जीता, जिसने इस दिग्गज प्रतियोगिता में अपना पहला खिताब जीता। मुंबई सिटी का एकमात्र गोल लालेंगमाविया राल्ते (अपुइया) ने किया।