भागता भारत साप्ताहिक दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन
-स्वस्थ व्यक्ति राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे सकता है : जयसिंह धानका
विराटनगर न्यूज - विभिन्न शिक्षण संस्थानों समेत विद्यार्थियों में देश भक्ति के साथ-साथ सांस्कृतिक व शारीरिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए भागता भारत टीम लीडर प्रशांत सैनी के तत्वाधान में विराटनगर के सीनियर सैकेण्डरी स्कूल में रविवार को साप्ताहिक दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।भागता भारत साप्ताहिक दौड़ प्रतियोगिता का एडवोकेट विनोद कुमार गुर्जर ने फीता काटकर उदघाटन किया। इस दौरान एडवोकेट गुर्जर ने कहा कि विधार्थियों का मनोबल बढ़ाने एवं खेलों के प्रति उनकी रूचि बढ़ाने के लिए यह आयोजन किया जा रहा है ताकि सभी विधार्थी स्वस्थ व फिट रह सकें। आयोजित कार्यक्रम का मार्गदर्शन करते हुए गुरुजी रामकरण कुमावत ने कहा कि स्वस्थ व्यक्ति ही राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे सकता है। इस मौके पर विजेता खिलाडियों को पुरूस्कृत करते हुए उन्हें समाज व राष्ट्र के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मयंक सैनी 100 मी. गोल्ड मेडल विजेता, उमेश सैनी 200 मी. प्रथम गोल्ड मेडल, हेमंत दोहरिया 100 मी. प्रथम स्थान गोल्ड मेंडल विजेता रहे। संस्था की ओर से दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को शील्ड व मेडल देकर पुरस्कृत किया गया। विराटनगर से बसपा प्रत्याशी जयसिंह धानका पूर्व सैनिक ने आगंतुक अतिथिगणों का धन्यवाद प्रकट करते हुए कहा कि स्वस्थ व्यक्ति ही राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे सकता है। इस दौरान सेवा कॉलेज PTI दिनेश सिंह शेखावत, शीशराम गुर्जर (एयू बैंक), सुरेंद्र वाल्मीकि चार्टर्ड अकाउंटेंट समेत भागता भारत टीम सदस्य गौरव धानका, आलोक वर्मा, शुभम वर्मा, सोनू सैनी सहित कई मौजूद रहे।