बाघोली में भोमिया जी के मंदिर में हुई भजन संध्या
भंडारे में श्रद्धालुओं ने की प्रसादी ग्रहण
सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी / बाघोली
गांव की मुख्य सड़क के पास भोमिया महाराज के मंदिर में
सोमवार को ग्रामीणों के सहयोग से भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिर में पूजा अर्चना कर भोग लगाया। उसके बाद भंडारे में दिनभर आए श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। रविवार रात्रि को कृष्णा एंड पार्टी के कलाकारों द्वारा एक से एक बढ़कर भजन पेश किए गए। गायकार कृष्ण कुमार बायल ने गणेश वंदना के साथ भजनों का शुभारंभ किया। इस दौरान बनवारी लाल, किशनलाल एयरटेल, रामेश्वर लाल बायल, मनीराम, राजूराम, राजेश, धन्नाराम, अर्जुन लाल, मुकेश कुमार, बनवारी लाल सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे।
सावन के दूसरे सोमवार को शिव मंदिरों में रही धूम।
खानेडी के शिव मंदिर में गणेश्वर धाम से लाई कावड़ चढ़ाई।
बाघोली। सावन के दूसरे सोमवार को शिव मंदिरों में धूम रही। महिलाओं ने व्रत रखकर भगवान भोले की कथा सुनी। शिव मंदिर में पूजा अर्चना कर जलाभिषेक किया।
वाघोली के खानेडी ढाणी के शिव मंदिर में युवा शिव भक्तों ने गणेश्वर धाम से लेकर आई कावड़ जयकारों के साथ भगवान भोले के चढ़ाई। इस दौरान नानूराम फौजी, रोहिताश, विक्रम, भादरमल, सुभाष ,राकेश, महेश सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे।