काली माता रानी शक्ति नगरकोट वाली माता के मंदिर में भण्डारे का कार्यक्रम आयोजित
विराटनगर न्यूज - विराटनगर के गाँव बागावास चौरासी में स्थित काली माता रानी शक्ति नगरकोट वाली माता के मंदिर में वार्षिक भंडारा आयोजित हुआ। इस दौरान लोगों ने काली माता के दर्शन कर और धोक लगाकर खुशहाली की कामना की। मन्दिर में भव्य रोशनी करके फूलों से माता रानी का दरबार सजाया गया। इस दौरान भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसमें गायक कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी। भंडारे में कस्बे सहित आसपास के लोगों ने प्रसादी ग्रहण की।
लालचंद कुमार अध्यक्ष ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भंडारे का कार्यक्रम हुआ। काली माता रानी शक्ति नगरकोट वाली माता के मंदिर में पूजा अर्चना कर श्रद्धालुओं ने मन्नते मांगी और क्षेत्र में अमन- चैन की कामना की। दोपहर 12 बजें भोग लगाने के बाद में कन्याओं को खाना खिलाकर भंडारे का कार्यक्रम शुरू करवाया गया। इस मौके पर पूर्व सरपंच भंवरलाल कुमावत, कैलाश मीणा, गबदुराम मीणा, बनवारी लाल कैप्टिन, जयराम बुनकर, हिम्मत मीना समाजसेवी, धर्मेंद्र सिंह चौहान, हंसराज गुर्जर, सुशील कुमार मामोडिया, विकास, दिनेश,सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।