बूंदी : भरत शर्मा ने गामछ में की मुख्य्मंत्री बजट चौपाल

ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान

बूंदी 26 मार्च। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत  द्वारा वर्ष 2023 में पेश बजट में की गई घोषणाओं एवं राजस्थान सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए तैयार बजट रथ  गामछ पंचायत क्षेत्र में पहुंचा, जहां बजट चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव एवं राज्य मेला प्राधिकरण के सदस्य भरत शर्मा रहे, चौपाल कार्यक्रम की अध्यक्षता  तालेड़ा के पूर्व पंचायत समिति सदस्य योगेंद्र मीणा ने की, गामछ ग्राम पंचायत के  उपसरपंच दीपक राज, धर्मराज गुर्जर, भवानी शंकर मीणा, रामप्रताप मेघवाल, विष्णु गौतम सहित ग्रामवासियों ने अतिथियों का माल्यार्पण कर एवम् साफा बंधवा कर स्वागत सत्कार किया।

    राज्य मेला प्राधिकरण के सदस्य भरत शर्मा ने बजट चौपाल कार्यक्रम कर ग्रामीणों को राजस्थान बजट की घोषणाओं के फायदे और जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। बजट चौपाल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भरत शर्मा ने ग्रामीणों को चिरंजीवी योजना, एलपीजी सिलेंडर, महिलाओं को बस किराए में मिली राहत सहित प्रतिमाह मुफ्त बिजली के बारे में विस्तार से घोषणाओं के लाभ बताए, किसानों के लिए सरकारी बैंकों से 3000 करोड़ के ब्याजमुक्त ऋण की घोषणा की जानकारी भी दी। बीमार होने पर  पैसे की चिंता करने की जरूरत नहीं है, चिरंजीवी योजना में अब 25 लाख रुपए तक फ्री इलाज मिलेगा,  अब लोगों को बिजली के बिल देने की जरूरत नहीं है, किसानों को 2000 यूनिट तक मुफ्त बिजली मिलेगी एवं घरेलू/उपभोक्ताओं को 100 यूनिट बिजली मुफ्त मिलेगी, न्यूनतम मासिक पेंशन राशि को ₹500 से बढ़ाकर ₹1000 कर दिया गया है, साथ ही सामाजिक योजनाओं में पेंशन हर साल 15% बड़ेगी, 
      गहलोत सरकार में लगातार पांचवे साल कोई नया कर नहीं लगाया गया है। इस प्रकार हर वर्ग को राहत दी गई है। इस दौरान चिरंजीवी योजना से संबंधित कोटा एवं बूंदी जिले के अस्पतालो की सूची के पंपलेट भी ग्राम वासियों को बांटे गए। 
         इस दौरान कांग्रेस नेता चंद्र प्रकाश मीणा,मांगी बाई मेघवाल, ओमप्रकाश भील, चेतन पंचोली, गणेश शर्मा, राजू गुर्जर सहित कई क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
    बजट चौपाल कार्यक्रम का संचालन युवा कांग्रेस के पूर्व जिला महासचिव पंकज रॉयल एडवोकेट ने किया।