बूंदी 22 मार्च। राज्य मेला प्राधिकरण सदस्य एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव भरत शर्मा ने बताया की
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा वर्ष 2023-24 के विकासोन्मुखी बजट में की गई घोषणाओं एवं राजस्थान सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए गणेशपुरा पंचायत क्षेत्र में बजट चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया।
गणेशपुरा मे बजट चौपाल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्य मेला प्राधिकरण के सदस्य भरत शर्मा, अध्यक्षता तालेड़ा कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष शहाबुद्दीन जेड, विशिष्ट अतिथि भोजराज भड़क, राजमल गुर्जर, पूर्व सरपंच लालचंद शर्मा रहे, जिनका ग्रामवासियों व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर व साफा बंधवा कर अभिनंदन किया।
बजट चौपाल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भरत शर्मा ने कहा कि राजस्थान के जननायक एवं लोकप्रिय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वर्ष 2023-24 के बजट में हर वर्ग का ध्यान रखा है, चिरंजीवी योजना में अब 25 लाख रुपए तक फ्री इलाज एवं 10 लाख रुपए तक का दुर्घटना बीमा मिलेगा, बीपीएल एवं उज्जवला योजना में शामिल परिवारों को ₹500 में एलपीजी सिलेंडर मिलेगा, किसानों को 2000 यूनिट तक मुफ्त बिजली मिलेगी एवं घरेलू उपभोक्ताओं को 100 यूनिट प्रतिमाह मुफ्त बिजली मिलेगी,
तालेड़ा ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष शहाबुद्दीन जेड ने चौपाल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सहकारी बैंकों से 3000 करोड़ रुपए के ब्याज मुक्त ऋण की घोषणा की गई है। आरटीई के तहत छात्राओं के साथ अब छात्रों को भी 12वीं तक निशुल्क शिक्षा मिल सकेगी, एक करोड़ परिवारों को निशुल्क राशन के साथ प्रतिमाह फ्री फूड पैकेट मिलेंगे, भर्ती परीक्षाओं में वन टाइम रजिस्ट्रेशन के बाद अब कोई शुल्क नहीं लगेगा, कोरोना में अनाथ हुए बच्चों को 18 वर्ष का होने पर सरकारी नौकरी मिलेगी, सभी सरकारी कर्मचारियों हेतु पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू कर दी गई है। न्यूनतम मासिक पेंशन राशि को ₹500 से बढ़ाकर ₹1000 कर दिया गया है, साथ ही सामाजिक योजनाओं में पेंशन हर साल 15% बड़ेगी, महिलाओं को रोडवेज किराया में 50% छूट दी है, गहलोत सरकार में लगातार पांचवे साल कोई नया कर नहीं लगाया गया है। इस प्रकार हर वर्ग को राहत दी गई है। इस दौरान चिरंजीवी योजना से संबंधित कोटा एवं बूंदी जिले के अस्पतालो की सूची के पंपलेट भी ग्राम वासियों को बांटे गए।
इस दौरान राजमल भील, श्याम लाल भील, रमेश भील, नंदलाल भील, चुन्नीलाल भील, सोहनी बाई, मंजू बाई, भूरी बाई, राधा भाई सहित सैकड़ों ग्रामवासी मौजूद रहे।
चौपाल कार्यक्रम का संचालन युवा कांग्रेस के पूर्व जिला महासचिव एवं जिला दूरसंचार समिति के पूर्व सदस्य पंकज रॉयल ने किया।