बूंदी 12 मार्च। राज्य मेला प्राधिकरण सदस्य भरत शर्मा ने बताया की राजस्थान के लोकप्रिय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा वर्ष 2023-24 के विकासोन्मुखी बजट में की गई घोषणाओं एवं राजस्थान सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए आज खटकड़ में दोपहर 12.00 बजे व रिहाना (देलुंदा) पंचायत क्षेत्र में 1. 30 बजे, ग्राम ख्यावदा मे 3.00 बजे बजट चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया।
ग्राम पंचायत खटकड़ में बजट चौपाल कार्यक्रम में राज्य मेला प्राधिकरण के सदस्य भरत शर्मा, महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के जिला सहसंयोजक पंडित दीपक शर्मा, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष बुद्धिप्रकाश मीणा, उपसरपंच लोकेश बैरागी, गांधीवादी चिंतक मुकेश भटनागर, हसन खान, रमेश अरोड़ा, रामस्वरूप जोशी, कालू लाल सैनी, श्रवण लाल मंचासीन रहे और चौपाल कार्यक्रम को संबोधित किया। इससे पूर्व खटकड़ ग्रामवासियों व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भरत शर्मा का माल्यार्पण कर व साफा बंधवा कर अभिनंदन किया। इस दौरान प्रेमशंकर मीणा, रामेश्वर अरोड़ा, राकेश बागड़ी, दीपक गौतम, अनिल गौतम, चेतन शर्मा, बंसीलाल आदि मौजूद रहे।
रिहाना पंचायत क्षेत्र के देलुंदा गांव में कांग्रेस नेता रामस्वरूप मीणा, रिहाना ग्राम पंचायत के सरपंच मोहनलाल बेरवा सहित कई ग्रामवासियों ने बजट चौपाल कार्यक्रम में भरत शर्मा का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया।
ख्यावदा ग्राम पंचायत में बजट चौपाल कार्यक्रम में पूर्व सरपंच भंवरलाल गोचर व कृषि उपज मंडी के पूर्व अध्यक्ष भोजराज डोई ने भरत शर्मा का माला पहनाकर व साफा बंधवा कर हार्दिक अभिनंदन किया। व चौपाल कार्यक्रम को संबोधित भी किया। इस दौरान ग्राम सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष फूलचंद डोई, ओबीसी कांग्रेस महामंत्री भीमराज डोई, कांग्रेसी इकाई अध्यक्ष प्रकाश मीणा, दुर्गा लाल मीणा, बाबूलाल शर्मा, पृथ्वीराज मीणा, रघुवीर गोचर, अशोक बेरवा, विकास मीणा, देवराज मीणा, सहित कई ग्रामवासी मौजूद रहे।
भरत शर्मा ने खटकड़, ख्यावदा, रिहाना (देलुंदा) पंचायत क्षेत्र मे आयोजित बजट चौपाल* संबोधित करते हुए भरत शर्मा ने कहा कि राजस्थान के जननायक एवं लोकप्रिय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वर्ष 2023-24 के बजट में हर वर्ग का ध्यान रखा है, चिरंजीवी योजना में अब 25 लाख रुपए तक फ्री इलाज एवं 10 लाख रुपए तक का दुर्घटना बीमा मिलेगा, बीपीएल एवं उज्जवला योजना में शामिल परिवारों को ₹500 में एलपीजी सिलेंडर मिलेगा, किसानों को 2000 यूनिट तक मुफ्त बिजली मिलेगी एवं घरेलू उपभोक्ताओं को 100 यूनिट प्रतिमाह मुफ्त बिजली मिलेगी, सहकारी बैंकों से 3000 करोड़ रुपए के ब्याज मुक्त ऋण की घोषणा की गई है। आरटीई के तहत छात्राओं के साथ अब छात्रों को भी 12वीं तक निशुल्क शिक्षा मिल सकेगी, एक करोड़ परिवारों को निशुल्क राशन के साथ प्रतिमाह फ्री फूड पैकेट मिलेंगे, भर्ती परीक्षाओं में वन टाइम रजिस्ट्रेशन के बाद अब कोई शुल्क नहीं लगेगा, कोरोना में अनाथ हुए बच्चों को 18 वर्ष का होने पर सरकारी नौकरी मिलेगी, सभी सरकारी कर्मचारियों हेतु पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू कर दी गई है, न्यूनतम मासिक पेंशन राशि को ₹500 से बढ़ाकर ₹1000 कर दिया गया है साथ ही सामाजिक योजनाओं में पेंशन हर साल 15% बड़ेगी, गहलोत सरकार में लगातार पांचवे साल कोई नया कर नहीं लगाया गया है। इस प्रकार हर वर्ग को राहत दी गई है। इस दौरान चिरंजीवी योजना से संबंधित कोटा एवं बूंदी जिले के अस्पतालो की सूची के पंपलेट भी ग्राम वासियों को बांटे गए।
चौपाल कार्यक्रम का संचालन युवा कांग्रेस के पूर्व जिला महासचिव एवं जिला दूरसंचार समिति के पूर्व सदस्य पंकज रॉयल ने किया।