बूंदी: महंगाई से राहत योजनाओं के पोस्टर का भरत शर्मा ने किया विमोचन*

ब्यूरो चीफ़ शिवकुमार शर्मा

बूंदी राजस्थान

 बूंदी 22अप्रैल ।    राजस्थान सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने एवं महंगाई से आमजन को राहत  देने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देश पर 24 अप्रैल से 30 जून तक सरकार द्वारा महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जा रहे हैं, जिसमें सरकार द्वारा 10 योजनाओं के माध्यम से राजस्थान की आम जनता को राहत व छूट प्रदान की जा रही है। 
         राज्य मेला प्राधिकरण के सदस्य एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव भरत शर्मा ने अपने कार्यालय में  इन  10 राहत योजनाओं के पोस्टर का विमोचन किया। 
        भरत शर्मा ने  राजस्थान सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी व राहत योजनाओं  के *पोस्टर विमोचन* कार्यक्रम मे कहा कि    24 अप्रैल से 30 जून तक राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित किए जा रहे  महंगाई राहत कैंप में पहुंचकर अपने परिवार पंजीयन अवश्य करवाये, ताकि राजस्थान सरकार द्वारा जो जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है, उन योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति को मिल सके, कोई भी पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित नहीं रहे। 
       भरत शर्मा ने यह भी आव्हान किया कि जिस तारीख को जिस गांव या शहर के जिस वार्ड में महंगाई राहत कैंप आयोजित किया जाएगा, उससे पूर्व वह अपनी पूरी टीम के साथ उस क्षेत्र में घर घर जाकर राहत योजनाओं के पोस्टर बाटेंगे और आमजनता से सरकार द्वारा चलाए जा रहे  राहत कैंप में पंजीयन करवाने की अपील करेंगे।
         इस दौरान कांग्रेस नेता पंडित दीपक शर्मा, कांग्रेस सेवादल के पूर्व जिला संगठक सत्यनारायण सैनी, पूर्व पार्षद मुरली मनोहर दाधीच दीपक पंचोली, चेतन पंचोली, राजू गुर्जर, मोहित शर्मा, मनीष पंचोली सहित  कई लोग उपस्थित रहे।