बूंदी 14 मई। राज्य मेला प्राधिकरण के सदस्य एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव भरत शर्मा ने अपनी टीम के साथ ग्राम कांजरीसिलोर, अस्तौली, कांटी, खेरुणा, उमरथूना, मंगाल, रामनगर, रघुवीरपुरा, हट्टीपुरा, तीखाबड़ा, दौलतपुरा, रामनगर जाटान, भवानीपुरा में घर घर जाकर राहत योजनाओं के पंपलेट बांटे और आमजन से अपील की कि वह शिविर स्थल पर जाकर अपने परिवार का पंजीयन करवाएं, साथ ही चाहे गए दस्तावेज साथ में लेकर जाएं, ताकि महंगाई से राहत के लिए जो सरकार ने योजनाएं चला रखी है, उनका आमजन को सीधा लाभ प्राप्त हो सके, कोई भी पात्र व्यक्ति राहत योजनाओं से वंचित न रहे।
राजस्थान सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने एवं महंगाई से आमजन को राहत देने के लिए राजस्थान सरकार द्वारा महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जा रहे हैं, जिसमें सरकार द्वारा 10 योजनाओं के माध्यम से राजस्थान की आम जनता को राहत व छूट प्रदान की जा रही है और गारंटी कार्ड वितरण किए जा रहे है।
इसके लिए जिस तारीख को जिस गांव या शहर के जिस वार्ड में महंगाई राहत कैंप आयोजित किया जाएगा, उससे पूर्व भरत शर्मा अपनी पूरी टीम के साथ उस क्षेत्र में घर घर जाकर राहत योजनाओं के पम्पलेट बाटेंगे और आम जनता से सरकार द्वारा चलाए जा रहे राहत कैंप में पंजीयन करवाने की अपील करेंगे।
इस दौरान युवा कांग्रेस के पूर्व जिला महासचिव एवं जिला दूरसंचार सलाहकार समिति के पूर्व सदस्य पंकज रॉयल, कांग्रेस नेता एवं भारत यात्रा पंडित दीपक शर्मा, जिला कांग्रेस सेवादल के संगठक सत्यनारायण सैनी, पूर्व सरपंच मोहन चौधरी, शिवराज गुर्जर, बालकदास, महावीर शर्मा, जगदीश शर्मा, बृजमोहन शर्मा, काग्रेस मंडल अध्यक्ष भेरूलाल राठौर, दीपक पंचोली, गणेश दाधीच, मनीष शर्मा आदि साथ रहे।