बूंदी: भारत विकास परिषद मुख्य शाखा बूंदी ने 70 विद्यार्थियों को जरूरतमंद सामग्री भेंट की
ब्यूरो चीफ़ शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान
बूंदी 09 मई ,2023।
भारत विकास परिषद मुख्य शाखा बूंदी के द्वारा राजकीय प्राथमिक विद्यालय बांगामाता भवानीपुरा (रामनगर कंजर कॉलोनी के पास)की स्कूल के 70 विद्यार्थियों को जरूरतमंद सामग्री भेंट की गई। एवं कार्यक्रम की समाप्ति पर विद्यार्थियों को अल्पाहार शाखा द्वारा कराया गया। इसअवसर पर विद्यालय को शाखा की ओर से तीन पंखे पुरषोतम नुवाल, गोविंद सिंह एवं सरदार सिंह द्वारा भेंट किए गए। कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों द्वारा सरस्वती की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन किया गया।इसके पश्चात शाखा की प्रधानाचार्य रमा गौतम द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर रामनगर के सरपंच बालक दास, शाखा के अध्यक्ष गोविंद सिंह,प्रांतीय उपाध्यक्ष रविशंकर मूंदड़ा, जिला प्रभारी ओम प्रकाश जैन,शाखा सचिव अशोक कुमार जैन ,वरिष्ठ सदस्य पुरुषोत्तम नुवाल, शाखा के उपाध्यक्ष दीपक यादव, सलाहकार रघुनंदन शर्मा , सह सचिव सरदार सिंह , अर्पिता शर्मा एवं कमलेश सिंह चौहान, अध्यापिका मंजू चौधरी ,सुशील गौतम उपस्थित थे