Kota : भारतीय किसान मजदूर यूनिट (सिंघानिया ) ने जिला कलेक्टर को दिया ज्ञापन

संवाददाता नईम अली 
कोटा राजस्थान

खाद्य सुरक्षा में पोर्टल खुलवाने के लिए  

लाखों वंचित परिवारों को  खाद्य सुरक्षा का लाभ मिल सके

कोटा 13 मार्च।  भारतीय किसान मजदूर यूनिट (सिंघानिया ) की प्रदेश सचिव रेहाना अंसारी ने बताया की करीब अप्रैल 2022 एक महीने खाद्य सुरक्षा का पोर्टल खोला गया था और कई राशन धारकों द्वारा ऑनलाईन आवेदन किया गया था परन्तु उसको आज 1 वर्ष पूर्ण होने को आया फिर भी राशन कार्ड चालू नहीं किये गये और आज भी लाखो गरीब परिवार खाद्य सुरक्षा सामग्री से वंचित बैठे हैं, और कई राशन कार्ड धारको को 1-2 बार ही राशन सामग्री का वितरण किया गया और उसके पश्चात् खाद्य सामग्री बन्द कर दी गई। में रेहाना अंसारी, भारतीय किसान मजदूर यूनिट (सिंघानिया) की प्रदेश सचिव (महिला प्रकोष्ट) हूँ। मैं वार्ड नं. 47 साजिदेहड़ा कच्ची बस्ती में निवास करती हूँ। जब मैंने यहाँ सर्वे किया तो सैकड़ों की तादात पर गरीब परिवार की श्रेणी में आने वाले लोगो के राशन कार्ड बन्द है तो पूरे कोटा शहर में हजारों की तादाद में राशन कार्ड बन्द होंगे यहाँ पर लगभग सभी गरीब परिवार निवासरत है और प्रत्येक दिन की मजदूरी कर अपनी रोजी-रोटी का बन्दोबस्त करते है, फिर भी उन गरीब परिवार वालों का राशन कार्ड चालू नहीं है जिससे वह राशन सामग्री से वंचित है जबकि इन गरीब वंचित लोगों को राशन सामग्री की आवश्यकता है।

यह कि भारतीय किसान मजदूर यूनिट (सिंघानिया) राजस्थान आपसे मांग करता है कि अप्रैल 2022 में खाद्य सामग्री हेतु किये गये ऑनलाईन आवेदनों को जल्द से जल्द स्वीकृत किया जायें ताकि गरीबी श्रेणी में आने वाले लोगों को राशन सामग्री प्राप्त हो सकें।
इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आम जन मौजूद रहे ।