UDAIPURAWATI : उदयपुरवाटी के पचलंगी में शंकर भगवान के मंदिर के लिए भूमि पूजन 26 को
उदयपुरवाटी के पचलंगी में शंकर भगवान के मंदिर के लिए भूमि पूजन 26 को
पचलंगी में शीघ्र होगा भव्य शंकर भगवान के मंदिर का निर्माण
साधु संतों के सानिध्य में होगा भूमि पूजन
सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी l
उपखंड क्षेत्र के पचलंगी गांव में मेन बाजार के वार्ड नंबर 16 में आगामी 26 जनवरी को शंकर भगवान के मंदिर के लिए भूमि पूजन साधु संतों के सानिध्य में प्रख्यात पंडितों द्वारा करवाया जाएगा l सूरत गोयल परिवार से मिली जानकारी के अनुसार अपनी जन्मभूमि में पिताजी स्वर्गीय द्वारका प्रसाद गोयल की यादगार में शंकर भगवान का मंदिर के निर्माण को लेकर भूमि पूजन करवाया जाएगा l गोयल परिवार के अनुसार पचलंगी में शंकर भगवान के मंदिर के लिए भूमि पूजन को लेकर तैयारियां जोर शोर से की जा रही है l भूमि पूजन के दौरान साधु संत भी मौजूद रहेंगे एवं साधु-संतों के कर कमलों से ही भूमि पूजन करवाया जाएगा l