भूमिका चौधरी का इंदिरा प्रियदर्शनी में हुआ चयन
सुमेर सिंह राव
गुढ़ागौड़जी।
निकटवर्ती गांव भोड़की में संचालित ब्राइट फ्यूचर अकेडमी की मेधावी छात्रा भूमिका चौधरी पुत्री प्रदीप चौधरी का इंदिरा प्रियदर्शनी पुरस्कार के लिए चयन हुआ है। छात्रा भूमिका ने सत्र 2020-21 की 10 वीं परीक्षा में शत प्रतिशत अंक प्राप्त कर राज्य में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। छात्रा की इस श्रेष्ठ शैक्षणिक उपलब्धि पर संस्था में सम्मान किया गया। संस्था निदेशक ने भूमिका को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर संस्था का सारा स्टाफ मौजूद था।