जयपुर। स्विंग की महारथी भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने एक नया कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है। हाल ही दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ समाप्त हुई पांच मैचों की टी20 श्रृंखला के लिए कुमार को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। भारत के क्रिकेटर के रूप में 10 साल के लंबे करियर में यह कुमार का चौथा प्लेयर ऑफ़ द सीरीज़ अवार्ड था। इसके साथ, वह जहीर खान और इशांत शर्मा को पछाड़कर चार एमओएस पुरस्कार जीतने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज बन गए, दोनों ने तीन बार जीत हासिल की है।
कुमार ने चार मैचों में कुल 14 ओवर किये जिसमें मात्र 85 रन देकर छह विकेट अपने नाम किये। हालांकि सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट हर्षल विकेट ने लिए लेकिन लिए। लेकिन भुवनेश्वर कुमार सबसे प्रभावशाली तेज गेंदबाज थे क्योंकि उन्होंने चार मैचों में महत्वपूर्ण विकेट लिए थे। सीरीज का पांचवां मैच बरसात के कारण रद्द हो गयेा धुल गया।
बता दें की भुवनेश्वर ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत पाकिस्तान के मोहम्मद हफीज की क्लीन बोल्ड गेंद से की थी। भुवनेश्वर कुमार ने अपनी डेब्यू मैच की पहली गेंद पर ही मोहम्मद हफीज को क्लीन बोल्ड कर दिया था।
मैच के बाद की बातचीत में, दक्षिण अफ्रीका के मुख्य कोच मार्क बाउचर ने भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज की प्रशंसा की। उन्होने कहा कि भुवनेश्वर ने पूरी श्रृंखला में असाधारण प्रर्दशन किया। उन्होंने हमें पावरप्ले में दबाव में रखा। एक खेल को छोड़कर, यह एक ऐसा क्षेत्र है जिसमें भारत ने हमारे खिलाड़ियों पर बल्ले और गेंद दोनों के साथ हम पर हावी है और यह ऐसी चीज है जिस पर हम निश्चित रूप से गौर करेंगे और कोशिश करेंगे और सुधार करेंगे।"