Rishabh Pantके वनडे विश्वकप में खेलने को लेकर आई बडी अपडेट, जानें पूरा विवरण
जयपुर। टीम इंडिया के विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज को एयरलिफ्ट करके देहरादून के मैक्स अस्पताल से मुंबई शिफ्ट कर दिया गया है। अब पंत का ईलाज बीसीसीआई की देखरेख में किया जायेगा। इस बीच पंत के क्रिकेट के मैदान पर वापिस को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही हैं।
ऋषभ पंत की टीम इंडिया में वापसी कब तक हो पाएगी और कब मैदान पर वापिस लौटेंगे इसके बार में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है । पहले कहा जा रहा था कि पंत छह महीने के लिए क्रिकेट से दूर हो सकते हैं ।
सूत्रों की मुताबिक पंत करीब 9 महिने तक क्रिकेट से दूर रहने वाले हैं। ऐसे में वह वनडे विश्व कप में भी नहीं खेल पाएंगे। बताया जा रहा है कि ऋषभ पंत के घुटने और टखने की चोट की सर्जरी होगी । ऋषभ पंत इस सर्जरी के लिए लंदन जा सकते है।वो कब तक जाएंगे इसको लेकर कुछ साफ नहीं है ।
पंत को मुबंई शिफ्ट किये जाने को लेकर बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा, पंत को देहरादून से मुंबई इसलिए लाया गया है ताकि उन पर बाहर के लोगों का ज्यादा ध्यान न जाए।साथ ही उन्होंने कहा , उन्हें आराम चाहिए और देहरादून में यह संभव नहीं था।
बता दें कि कुछ दिनों पहले ऋषभ पंत रूडकी अपने मां से मिलने के लिए जा रहे थे इस दौरान उनका एक्सिडेंट हो गया। एक्सिडेंट इतना भयानक था कि कार में आग लग गई। हरियाणा रोडवेज के ड्राइवर और कंडक्टर ने उन्हें बचाया।