दीपपुरा में लाडो को घोड़ी पर बिठाकर निकाली बिंदोरी

किसान पिता बोले मैंने कभी भेदभाव नहीं किया बेटा बेटियों में

किशोर कुमार सैनी

संवाददाता

दीपपुरा  उदयपुरवाटी तहसील की नवनिर्वाचित ग्राम पंचायत दीपपुरा में सोमवार को किसान चंदगीराम सैनी की पुत्री अनीता व संजना को घोड़ी पर बैठाकर बड़ी धूमधाम से गाजे-बाजे के साथ बिंदोरी निकाली गई सैनी समाज में लगातार बदलाव की इबादत लिखी जा रही है इस अनूठी पहल की गांव ढाणियों में चर्चा रही अनीता व संजना की शादी 21अप्रैल को संपन्न होगी। इस मौके पर लाडो के पिता चंदगीराम सैनी, कोशल्या देवी, संजू सैनी, हेमंत सैनी, जीतू सैनी, सुनील सैनी, विकास सैनी, राकेश सैनी, सहित परिवार के सभी सदस्य मौजूद थे