Bundi: घनश्याम तिवारी के नेतृत्व में बूंदी में हुई भाजपा की जन आक्रोश रैली

संवाददाता अशोक जायसवाल 
बूंदी राजस्थान 


सैकड़ों कार्यकर्ता रहे मौजूद

भाजपा कार्यालय से बड़ी रैली के रूप में जिला कलेक्टर पहुंचकर किया घेराव

 राज्यपाल के नाम जिला कलक्टर को दिया ज्ञापन 

बड़ी संख्या में रहा पुलिस जाब्ता तैनात

 जिले मे पिछले दिनो हुई ओलावृष्टि एवं बेमौसम बरसात से हुए फसल खराबे के किसान को उचित मुआवजे देने 


लगातार बड़ रही पानी बिजली की दरे व अघोषित बिजली कटोती एवं लचर कानून व्यवस्था के विरोध मे जिले में बढ़ रहे लगातार महिला एवं दलितों पर अत्याचार के विरोध मे जगह जगह जन सुविधाओं के अभाव एवं किसानों के लिए पानी व बिजली की नियमित आपूर्ति के विरोध मे


बूंदी 27 अप्रैल प्रदेश भाजपा के आह्वान पर प्रदेश भर के सभी जिला मुख्यालयों पर भाजपा की जन आक्रोश रैली का आयोजन किया गया जिसमें बूंदी जिले में जन आक्रोश रैली के तहत राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी मौजूद रहे।
भाजपा कार्यालय पर हुई सभा में जमकर बरसे घनश्याम तिवार  कांग्रेस सरकार को आड़ हाथ लिया और विशाल रैली के रूप में जिला कलेक्ट्रेट का घेराव कर राज्यपाल के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन भी दिया 
ज्ञापन में बताया की जिले में पिछले दिनों बेमौसम बरसात एवं ओलावृष्टि होने से जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रो मे किसानो की खड़ी फसले नष्ट हो गई है जिससे किसानो को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। किसान आज खून के आसू रोने पर मजबूर हो रहा है। इस भिषण नुकसान पर भी प्रदेश सराकर के द्वारा किसी प्रकार की राहत किसानो को प्रदान नही कि गई है। अतः आपसे निवेदन है कि इन खराब हुई फसलो का उचित मुआवजा किसानो को दिया जाए। साथ ही जिले में लगातार पानी ओर बिजली बिगडती कानून व्यवस्था एवं मेडिकल व्यवस्था से आज आम जनता त्रस्त है एवं जनता मे प्रदेश सरकार के प्रति गहरा आक्रोश है। महोदय आपसे निवेदन है कि निम्न लिखित बिन्दुओ पर आप प्रदेश सरकार का ध्यान आकर्षित करवाकर आम जनता को राहत प्रदान करवाए:-

1. जयपुर बम बलास्ट मे राजस्थान सरकार की कमजोर पैरवी के कारण जिन्होने बम बलास्ट किया वो हत्यारे कोर्ट से बरी हो गये यह सरकार की लापरवाही का बडा उदाहरण है इस कारण जिनके परिवार से व्यक्ति तो गये और उन्हे न्याय भी नहीं मिला।

2. जिले में पिछले दिनो हुई ओलावृष्टि एवं बेमौसम बरसात से हुए फसल खराबे के कारण 80 प्रतिशत से अधिक किसानो की फसल खराब हो गई तथा जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रो मे किसानो की खड़ी फसले नष्ट हो गई एवं उनके सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया जिससे किसानो को भारी नुकसान उठाना पड़ा इस भिषण नुकसान पर सरकार द्वारा किसानो को किसी प्रकार की राहत प्रदान नही कि गई अतः आपसे निवेदन है कि शिघ्र ही इन खराब हुई फसलो का उचित मुआवजा किसानो को दिया जावे।

नम्बर 07472442705

3. राजस्थान ने बिजली प्रबंधन में राज्य सरकार असफल हुई है सरकार के कु प्रबंधन एवं उदासिनता के कारण ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र मे 12 से 16 घंटे बिजली कटौती की जा रही है। वर्तमान मे जब जिले में कई धार्मिक आयोजन हो रहे थे उन आयोजनो मे भी प्रदेश सरकार नियमित बिजली आपूर्ति करने में असफल हुई इस भिषण गर्मी लोगो का जीना बेहाल हो रहा है और इससे उद्योगो किसानो ओर आम जनो को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। .

4 स्थानिय कृषि अधिकारी की लापरवाही एवं तकनीकी खराबी के चलते किसानों के बीमा क्लेम पास नही हो पा रहे है जिससे किसाने को आर्थिक संकट का सामना करना पड रहा है। बीमा कंपनी के द्वारा डाटा अप्लोड करने के बावजूद कई किसानों की पोलिसी रिजेक्ट कर दि गई जिससे उन्हें क्लेम नहीं देना पड़े इसकी जांच करवाकर किसानो को बीमा क्लेम दिया जाए।

5. जिले में अनेक जगह ट्यूब बेल फेल हो गए है जिनके स्थान पर नए नलकूप नहीं लगने से लोगों को पेयजल की समस्या से जूझना पड़ रहा है।

6. खाद्य सुरक्षा के अंतर्गत नये लोगो का सिर्फ पोर्टल खोलकर सिर्फ इति श्री कर ली गई

है जबकि जनता ई मित्र केन्द्रों के चक्कर काट रही है।

7. इन पिछले दिनो हिण्डोली मे रेत माफियाओं द्वारा सरे आम आम जनता के साथ मारपीट एवं गुन्हा गढ़ी की जाती है जिसके अंर्तगत पिछले दिनो हरि सिंह नामक युवक अपने खेत कि दिवार बनाने के लिए रेत भरकर ले जा रहा था उसके साथ रेत माफीयाओं के गुंडों द्वारा मारपीट करी गई तथा उसपर ट्रेक्टर चढ़ा दिया गया जिसकी ईलाज के दौरान मौत हो गई जिसके बाद भाजपा बून्दी द्वारा प्रदशन किया गया तब जाकर उस परिवार को कुछ न्याय मिला लेकिन सरकार ने प्रदेशन करने वाले भाजपा के कार्यकताओं पर बदले की भावना से झूठे मुकदमे दर्ज किये जिन्हें वापस किया जाए।

अतः इन मुद्दों पर भारतीय जनता पार्टी आंदोलनरत है ओर इस ज्ञापन के माध्यम से सरकार से मांग करती है कि जनहित में का मांगो को अतिशिघ्र पूरा करे अन्यथा उपरोक्त मुद्दों पर भारतीय जनता पार्टी को पुनः आयोजन करना पड़ेगा।