Kota : भाजपा किसान मोर्चा ने फिर उठाई शिक्षक भर्ती रद्द करने की आवाज
ब्यूरो चीफ़ शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान
शिक्षक भर्ती रद्द करके घोषित एक लाख पदों पर निशुल्क आवेदन के साथ भर्तियां हो जारी : नायक
कोटा 20अप्रैल।
भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश नायक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन देकर शिक्षक भर्ती निरस्त करने सहित अन्य भर्तियों की जांच करने, बजट में घोषित एक लाख पदों पर निशुल्क आवेदन के साथ भर्तियां जारी करने और तुरंत परीक्षा आयोजित करवाने की मांग को लेकर अतिरिक्त जिला कलेक्टर बृजमोहन बैरवा को जनसुनवाई में ज्ञापन सौंपा। नायक ने बताया की प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने सम्पूर्ण कर्जमाफी का झूठा वायदा करके किसानों और लाखो भर्तियां निकालने का झूठा वायदा करके युवाओं के साथ विश्वासघात किया और सत्ता प्राप्त की। एसओजी जांच में साबित हो चुका है कि पूरे पेपर लीक हुए है और आरपीएससी के सदस्य बाबू लाल कटारा सहित कई सरगना गिरफ्तार हो चुके है साथ ही स्पष्ट हो चुका है कि सैकंड ग्रेड शिक्षक भर्ती सहित बाबू लाल कटारा के समय की सभी भर्तियों के पेपर लीक हुए है परंतु राजस्थान सरकार अपने मंत्रियों और भ्रष्ट अधिकारियों को बचाने का प्रयास कर मात्र खाना पूर्ति कर रही है। पार्षद दिलीप नायक और भाजपा नेता नंदकिशोर वैष्णव ने बताया कि हाल ही में घोषित बजट में सरकार ने एक लाख पदों पर भर्ती करने की बात कही परंतु अभी तक एक भी पद पर विज्ञापन जारी नही हुआ है साथ ही बजट में आवेदन निशुल्क की बात कही और अब वन टाइम रजिस्ट्रेशन के नाम पर चार सौ से छः सौ रुपये प्रति अभ्यर्थी वसूले जा रहे है जो अन्याय है। सोशल मीडिया प्रभारी निखिल अग्रवाल और भाजपा नेता आकाश जैन ने बताया कि सरकार ने पेपर नही बल्कि राजस्थान के युवाओं के सपने बेचे है और आगामी विधानसभा चुनावों में युवा ईंट का जवाब पत्थर से देगा। इस अवसर पर मोहित जैन, धवन धौला, जिला सदस्य सुनील शर्मा,लोकेश गुप्ता, मनीष शर्मा, गजेंद्र सिंह राठौड़ आदि उपस्थित रहे।