अधीक्षक को ताला भेंट किया है, व्यवस्थाएं नही सुधारी तो लगा भी देंगे : नायक
कोटा 17 मार्च। भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश नायक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल में व्याप्त मरीजों की समस्याओं के तुरंत समाधान की मांग को लेकर अधीक्षक आरपी मीना से वार्ता की पर अधीक्षक द्वारा समय नही होने की बात कहकर चले जाने पर दुर्व्यवहार से नाराज होकर कार्यकर्ता वही धरने पर बैठ गए और आखिरकार अधीक्षक को बात सुनने धरना स्थल पर ही आना पड़ा। नायक ने बताया कि मेडिकल कॉलेज अस्पताल स्मार्ट सिटी कोटा के साथ साथ समूचे हाड़ोती का सबसे अत्याधुनिक सरकारी अस्पताल है पर अस्पताल प्रशासन की लापरवाही ने इस अस्पताल को वेंटीलेटर पर ला दिया है।अस्पताल मे एक बेड पर दो मरीज और एक वार्मर में दो से तीन बच्चे रखने, सरकार के निर्देशों के बावजूद जयपुर रेफर मरीजों को निशुल्क एंबुलेस नही मिलती, इमरजेंसी वार्ड से चिकित्सक नदारद रहने, सोनोग्राफी सीटी स्कैन और एमआरआई जेसी गंभीर जांचों के लिए लगभग पंद्रह दिन बाद बुलाने, फायर कंट्रोल सिस्टम चालू नही होने,एंबुलेंसों के आरसी,बीमा,फिटनेस खत्म होने, स्मार्ट ई मित्र प्लस कियोस्क बंद होकर धूल खाने आदि समस्याएं व्याप्त है। कोटा दक्षिण प्रभारी सुरेश सुवालका और भाजपा नेता नंदकिशोर वैष्णव ने बताया कि जब अधीक्षक को समस्याओं के प्रमाण बताए तो वो मीटिंग का बहाना करके निकल गए तब कार्यकर्ताओ ने अस्पताल के गेट पर ही धरना दिया और चार घंटे बाद अधीक्षक आरपी मीना को धरना स्थल पर आकर ही कार्यकर्ताओ से वार्ता करनी पड़ी।पूर्व जिला अध्यक्ष गिरराज गौतम और भाजपा नेता मनीष शर्मा ने बताया कि अस्पताल अधीक्षक को पूर्व में भी इन समस्याओं से अवगत कराया गया था पर व्यवस्थाएं सुधारने के बजाय और अधिक बिगाड़ दी गई है जो असहनीय है इसीलिए पंद्रह दिन का समय देकर अधीक्षक तो ताला भेंट किया गया है और चेताया गया कि सुधार नही हो तो खुद अपने कार्यालय को लगा दे ताला अन्यथा जनता लगा देगी। इस अवसर पर भाजपा नेता लोकेश गुप्ता, मनु प्रताप, मोनू पांचाल, सतीश गोचर,सुनील पांचाल,मानसिंह, नवल राठौड़,घनश्याम ओझा, राधे श्याम नकवाल,रवि शर्मा,सुनील प्रजापति,चंदू डोडानी,राकेश मेरोठा,लोकेश राठौड़, धनराज बागोरिया,हिमांशु नंदवाना,धवन धवला,कमल गुर्जर,दिनेश शर्मा, बंटी प्रजापति,लालचंद नायक, चौथमल मीना,आलोक गोयल,अंकित श्रृंगी,गजेंद्र गुर्जर,महेश कोली, हरीश प्रजापति,चिराग भार्गव,अमरदीप शर्मा,सुमित शर्मा आदि उपस्थित रहे।