बूंदी : बालोतरा की पीड़िता को न्याय दिलवाने को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने दिया ज्ञापन

ब्यूरो चीफ शिव कुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान 

बूंदी 10अप्रैल । भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नुपुर मालव ने बताया कि सभी को विदित है हाल ही में महिला अपराध की एक हृदय विदारक घटना राजस्थान के बालोतरा में घटित हुई जहां शंकूर खान नाम के अपराधी ने पड़ोसी हिंदू विवाहिता के साथ दुष्कर्म किया और फिर उस पर थीनर छिड़ककर आग लगा दी जिसमें उस पीड़िता की मृत्यु हो गई जब दुष्कर्म पीड़िता हॉस्पिटल के अंदर जिंदगी की जंग लड़ रही थी तब बाहर राजस्थान के मुखिया गहलोत जी की पुलिस पीड़ित रिश्तेदारों के साथ हाथापाई करते हुए उन्हें गालियां दे रहे थे आज स्थान में निकृष्ट निकम्मी नाकारा कांग्रेस सरकार के राज में महिलाओं की स्थिति दयनिय हा चुकी है महिला अत्याचार चरम पर है कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है इस पर भी मुख्यमंत्री अपनी तुष्टिकरण की राजनीति से बाज नहीं आ रहे।
राजस्थान में बढ़ते महिला अपराध और इस गंभीर विषय पर राज्य सरकार की चुप्पी पर भाजपा महिला मोर्चा की बहनें एकजुट होकर इस सरकार का विरोध करती है और साथ ही भाग करती हैं कि इस अपराधी को और जिन अधिकारियों ने परिवार के साथ अभद्र व्यवहार किया है उन सब को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने का कष्ट करें।
इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा जिला महामंत्री रंजना जोशी,शहर अध्यक्ष संध्या शर्मा, जिला उपाध्यक्ष महिमा शर्मा, सूरज बाई बिरला, मोना शर्मा, एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष भारत वर्मा, कीर्ति सुमन, सुप्रिया धाभाई, कल्पना सेन, बिना नायक, सपना कुमारी, जिला प्रवक्ता निर्मल मालव, मुकेश जोशी, युवा मोर्चा शहर अध्यक्ष अंकुर गौतम, युवा मोर्चा प्रवक्ता किट्टू सैनी, रोशन घेघट, उमेश आर्य कार्तिक वर्मा आदि मौजूद रहे।