Kota : चैन स्नेचिंग एवं लूटमार की घटनाओं के विरोध में जवाहर नगर थाने में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताया आक्रोश

ब्यूरो चीफ़ शिवकुमार शर्मा

कोटा राजस्थान

कोटा 19अप्रैल। महावीर नगर प्रथम में लगातार चैन स्नेचिंग एवं लूटमार की घटनाओं के कारण आज महावीर नगर प्रथम के निवासियों में भारी रोष देखा गया। इन घटनाओं के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश महामंत्री विकास शर्मा एवं भाजपा उद्योग प्रकोष्ठ कोटा शहर के जिला अध्यक्ष के. पी. सिंह के नेतृत्व में जवाहर नगर थाना के प्रभारी वासुदेव के समक्ष भारी रोष व्याप्त कर लगातार हो रही आपराधिक गतिविधियों को रोक लगाने के लिये सैकड़ों कार्यकर्ता जवाहर नगर थानें में एकत्रित होकर "भाजपा जिन्दाबाद" एवं "पुलिस प्रशासन होश में आवो" के नारे लगाने लगे। विकास शर्मा एवं के. पी. सिंह से जानकारी प्राप्त करने पर उन्होंने बताया कि जवाहर नगर थाना वर्तमान में विभिन्न प्रकार की आपराधिक घटनाओं को रोकने में नाकाम रहा है और लगातार महिलाओं के साथ चैन स्नेचिंग एवं लूटमार की घटनाऐं हो रही है। उन्होंने बताया कि खास तौर से महावीर नगर प्रथम पॉर्स इलाका है और इस क्षेत्र में कोचिंग करने वाले हजारों की संख्या में छात्र एवं छात्राऐं अपने माता-पिता के साथ रहते है, महावीर नगर प्रथम के जैन मन्दिर रोड वाले क्षेत्र में इस तरह की लगातार घटनाऐं हो रही है, उन्होंने यह भी कहा कि हम लोग जवाहर नगर थाना प्रभारी वासुदेव की कार्य प्रणाली से संतुष्ट नहीं है और इस क्षेत्र की सुरक्षा की दृष्टि से उनके द्वारा किये जा रहे प्रयास बिलकुल नगण्य है। इस सम्बन्ध में शीघ्र ही बड़ा आंदोलन किया जायेगा। ज्ञापन देने वाले प्रमुख रूप से भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य कीर्तिकांत गोयल, मण्डल अध्यक्ष संजय निझावन, पार्षद योगेश राणा, भाजपा नेता जोन्टी बना, मिलाप चन्द जैन, भूपेन्द्र जैन, कुन्दन गालव, मुरलीधर मालपानी, रमेश मिश्रा, राजेश खण्डेलवाल, राहुल जैन, अभिकरण श्रृंगी, हेमन्त शर्मा, सुदास व्यास, भारत गालव, महेन्द्र पापड़ीवाल, अंकुर बाकलीवाल, मनोज बाकलीवाल, आदि उपस्थित थे।