जिला प्रमुख के मुख्य आतिथ्य में
श्रीमती पानाबाई गुर्जर की स्मृति में रामगढ में रक्तदान शिविर सम्पन्न
101 यूनिट रक्त का किया रक्तदान
संवाददाता विष्णु भारद्वाज
बारां 13 मई। स्वर्गीय श्रीमती पानाबाई गुर्जर पत्नि भंवरलाल गुर्जर की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर रामगढ में रक्तदान का आयोजन किया गया जिसकी मुख्य अतिथि जिला प्रमुख श्रीमती उर्मिला जैन भाया रही। इस शिविर में युवाओं द्वारा बढ-चढकर हिस्सा लेते हुए 101 यूनिट रक्तदान किया।
स्वर्गीय श्रीमती पानाबाई गुर्जर की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर के आयोजनकर्ता राधेश्याम, तोलाराम राजेन्द्र गुर्जर, दिनेश गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी माताजी का आज ही के दिन गत एक वर्ष पूर्व निधन हो गया था, उनकी प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर आज अटल सेवा केन्द्र रामगढ में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि जिला प्रमुख श्रीमती उर्मिला जैन भाया, युवा नेता यश जैन भाया रहे। रक्तदान शिविर में क्षेत्र के युवाओं द्वारा बढ-चढकर हिस्सा लेते हुए इस भीषण गर्मी के मौसम के बावजूद 101 यूनिट रक्तदान किया।
जिला प्रमुख श्रीमती उर्मिला जैन भाया ने कहा कि माताजी की पुण्यतिथि पर मरीजों के लिए रक्तदान की जरूरत को देखते हुए उनके परिवारजनों द्वारा जो रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया तथा इसमें जिन युवाओं द्वारा स्वेच्छा से रक्तदान किया वह सभी बधाई के पात्र है। श्रीमती भाया ने आमजन से भी अधिक से अधिक रक्तदान करने का आग्रह किया क्योंकि रक्त केवल मानव शरीर से ही प्राप्त हो सकता है इसे फैक्ट्री में नही बनाया जा सकता। दुर्घटनाओं तथा गंभीर रोगियों को रक्त की आवश्यकता होने पर रक्तदान के माध्यम से संग्रहित किए हुए रक्त से ही उनके जीवन को बचाया जाता है। आज जिला प्रमुख के पीएसओ मांगीलाल के जन्मदिन के अवसर पर जिला प्रमुख श्रीमती उर्मिला जैन भाया, सुपुत्र यश जैन भाया सहित कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उनका मुंह मीठा करवाते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।
रक्तदान शिविर के दौरान पुष्पराज मीना, बृजराज मीना, दीपक बोड, पवन, रिंकु गुर्जर, धर्मेंद्र, राकेश, गंगा, गोविन्द नागर, महावीर गोत्तम, तोलाराम गुजर, महेंद्र प्रजापति, हरप्रीत कौर, विजय गुजर, नंदू गुजर झागर, परपोत्र जोधराज गुजर, सुरजीत गुजर, प्रमोद मीणा, गंगाधर गुर्जर, भाटिया रिंकू गुर्जर, कैलाश मीणा, दलवीर मीणा, निरंजन गुजर, सीताराम गुजर, राजेन्द्र मालव, जितेंद्र मीणा, गिरिराज सुमन, अक्षय कुमार, अजय वाल्मीकि, गोविंद नागर आदि रक्तदान शिविर में उपस्थित रहें l