Kota: शरीर सौष्ठव प्रतियोगिता सम्पन्न
ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान
कोटा 20 मार्च। रॉयल फिटनेस क्लब द्वारा सन्तोषीनगर चौराहे पर बॉडी बिल्डिंग शो आयोजित किया जिसमें विभिन्न खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया रॉयल फिटनेस क्लब संयोजक मिस्टर इंडिया प्रेमराज अरोड़ा ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बॉडी बिल्डिंग शो आयोजित किया जाता है जिसमे वर्षभर तैयारी कर रहे खिलाड़ियों में से बेहतरीन खिलाड़ियों का चयन किया जाता है एवं चयनित खिलाड़ियों को जिला, स्टेट व नेशनल प्रतियोगिता के लिए तैयार किया जाता है निर्धन खिलाड़ियों को निःशुल्क तैयारी करवाई जाती है क्लब के दर्जनों खिलाड़ियों ने स्टेट लेवल प्रतियोगिताओ में जीत हासिल की है प्रेमराज अरोड़ा ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्यातिथि कोटा दक्षिण विधायक सन्दीप शर्मा ने विजेताओं को पुरस्कार वितरण किये जिसमे प्रथम विजेता कांस्टेबल मोनु कुमार रहे द्वितीय शेल अली खान तृतीय पुरुस्कार मोहित मालवीय एवं चतुर्थ पुरुस्कार दिनेश सोंनी को दिया गया अध्यक्षता भाजपा नेता हरीश राठौर ने की विशिष्ट अतिथि धर्मराज अरोड़ा रहे खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए मुख्यातिथि सन्दीप शर्मा ने कहा कि आज युवा जिस तरह से औसतन 6 घण्टे मोबाइल में अपना समय खराब कर आखों व बुद्धि का दुरुपयोग कर रहे है व्यायाम के माध्यम से युवा सशक्त ओर मजबूत बनेंगे जिसके फलस्वरूप देश शक्तिशाली और मजबूत होगा व्यायाम से अध्धयन करने वाले छात्र भी व्यायाम के माध्यम से एकाग्रता की ओर अग्रसर होंकर अपना सर्वांगीण विकास करेंगे कार्यक्रम में राहुल अरोड़ा अशुल अग्रवालअक्षय पचेरवाल सुजीत महाराजा सहित अन्य खिलाड़ी मौजूद रहे।