Kota : कोटा में शीघ्र बने बोटेनिकल पार्क:- संदीप शर्मा, विधायक ने अतारांकित प्रश्न के माध्यम से सदन में मामला उठाया।
ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान
कोटा में शीघ्र बने बोटेनिकल पार्क:- संदीप शर्मा,
विधायक ने अतारांकित प्रश्न के माध्यम से सदन में मामला उठाया।
कोटा 14 फरवरी, विधायक संदीप शर्मा ने माननीय मुख्यमंत्री द्वारा कोटा में विष्व वानिकी उघान की तर्ज पर बोटेनिकल पार्क के निर्माण का मामला उठाया और शीघ्र निर्माण करवाने की मांग की। इस पर वन मंत्री ने बताया कि बजट घोषणा के वर्ष 2022-23 में विष्व वानिकी उघान जयपुर की तर्ज पर जोधपुर, बीकानेर,कोटा, उदयपुर, भरतपुर व अजमेंर में बोटेनिकल पार्क स्थापित किये जाने हेतु बजट में घोषणा की गई थी। केाटा में यह गार्डन शहर के अभेडा नान्ता सकतपुरा क्षैत्र में बन रहा हे। इसका कार्य 21.10.22 को प्रारंभ हो चुका है। कार्य को वर्ष 2023-224 में पूरा कराने के प्रयास किये जा रहे है।
विधायक ने कहा कि कोटा में माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा गत बजट में बोटेनिकल पार्क बनाने की घोषण की गई थी परन्तु अधिकारीयों की लापरवाही के कारण इसका कार्य देरी से प्रारम्भ होने के कारण इसका कार्य धीमी गति स ेचल रहा है। कोटा शैक्षणिक नगरी है और यहां की वनस्पति में अपार औषधीय पौधें है। बॉटनिकल गार्डन वनस्पतियों और जीवों की विभिन्न प्रजातियों का घर है. इसलिए, यह छात्रों और शोधकर्ताओं के लिए एक खुली प्रयोगशाला की तरह है. वनस्पति अनुसंधान में मदद करने के अलावा यह एक ऐसा स्थान है जहाँ विभिन्न प्रकार की वनस्पतियों और जीवों की लुप्तप्राय प्रजातियों का अध्ययन और संरक्षण किया जायेगा। बायोटेक पार्क खुलने से अनुसंधान और नवाचार होंगे। रोजगार के अवसर मिलेंगे। यह पार्क कोटा की अर्थव्यवस्था को बदल देगा। स्वास्थ्य व कृषि से लेकर सौंदर्य प्रसाधन और सामग्री तक विभिन्न क्षेत्रों के लिए इस पार्क का निर्माण शीघ्र करने की आवष्यकता है।
विधायक ने मंत्री महोदय से मांग की इस पार्क का निर्माण शीध्र अति शीध्र करवाया जाये ताकि छात्रों और वनस्पिति प्रेमीयों को इसका लाभ मिल सकें।