बूंदी में जिला कांग्रेस कमेटी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम में उमड़े छात्र
पेपरलीक,शिक्षा से जुड़े विषयों पर राहुल गांधी के संवाद कार्यक्रम की प्रस्तुति
बूंदी 27 जून।जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से शनिवार को होटल रणजीत निवास में छात्रों की गूंज कार्यक्रम संपन्न हुआ। छात्रों की गूंज कार्यक्रम में पेपरलीक व छात्रों की शिक्षा रोजगार से जुड़े हुये विभिन्न विषयों पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के कोटा में छात्रों से संवाद कार्यक्रम की वीडियो प्रस्तुति प्रदर्शित की गयी। छात्रों की गूंज कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र उमड़े।जिले भर से सैकड़ो छात्र छात्राओं ने जोश के साथ छात्रों की गूंज कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राओं की भी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुये राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव बूंदी जिले के प्रभारी विजेंद्र सिंह सिद्धू ने कहा कि जिस तरह से देश में पेपर लीक हो रहे हैं उसे देश के छात्र दुखी है और भारत सरकार पेपर लीक पर तानाशाही रवैया अपनाये हुये हैं।सिद्धू ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कोटा से देशभर में छात्रों से संवाद की शुरुआत की है। बूंदी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महावीर मीणा ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि अभिभावक बच्चों की पढ़ाई के लिये हर संभव प्रयास कर रहे है लेकिन पेपरलीक से युवाओं के भविष्य को लेकर अभिभावकों के मन में अनिश्चितता बनती जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को शिक्षा व्यवस्था में सुधार और युवाओं को बेहतर अवसर बंद करवाने के लिए ठोस खत्म उठाने चाहिये।
कोटा बूंदी लोकसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे प्रहलाद गुंजल ने कहा कि वर्तमान में देश में शिक्षा व्यवस्था जर्जर हो गयी है। गुंजल ने कहा कि केंद्र सरकार व राज्य सरकार युवाओं को रोजगार देने में विफल हो गयी है।बूंदी जिले के सह प्रभारी पीसीसी सचिव वीरेंद्र सिंह झाला ने कहा कि आज देश के छात्र युवाओं में सरकार के प्रति गुस्सा है।
छात्रों की गूंज कार्यक्रम में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य चर्मेश शर्मा,सत्येश शर्मा, बूंदी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामकरण मीणा हिंडोली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लक्ष्मण बैरवा,डीसीसी के पूर्व महासचिव इश्तियाक अली, जावेद भाई,पूर्व ब्लाक अध्यक्ष जगरूप सिंह रंधावा,पूर्व प्रधान मधु वर्मा शहर अध्यक्ष शैलेश सोनी,निवर्तमान पार्षद देवराज गोचर,अंकित बूलीवाल,पूर्व जिला परिषद सदस्य महेश दाधीच,ओबीसी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बृजमोहन यादव,जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि कृष्णगोपाल मीणा, एससी प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव मोडूलाल वर्मा, जवाहर युवा मंच के प्रदेश संयोजक राजीवलोचन गौतम, युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव जितेंद्र शर्मा, अशोक दाधीच चाचा मुन्ना,युवा नेता गोलू कटारिया, युवा कांग्रेस नेता जोनेश मीणा,अमन राठौर, सुजल वर्मा,रामलक्ष्मण मीणा, रमेश वर्मा आदि उपस्थित रहे।