Bundi: राज्य मेला प्राधिकरण के सदस्य एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव भरत शर्मा द्वारा ग्राम जमीतपुरा में बजट चौपाल आयोजित की

ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा

बून्दी राजस्थान

जमीतपुरा में मुख्यमंत्री बजट चौपाल कार्यक्रम सम्पन्न
  मुख्य अतिथि राजस्थान राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड उपाध्यक्ष पंकज मेहता रहे 

 बूंदी 10 मार्च। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा वर्ष 2023-24 के विकासोन्मुखी बजट में की गई घोषणाओं एवं राजस्थान सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए राज्य मेला प्राधिकरण के सदस्य एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव भरत शर्मा द्वारा ग्राम जमीतपुरा में 4.30 बजे बजट चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि राजस्थान राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष पंकज मेहता रहे, अध्यक्षता पूर्व प्रधान नरेंद्र पुरी ने की, मुख्य वक्ता राज्य मेला प्राधिकरण के सदस्य भरत शर्मा, विशिष्ट अतिथि तालेड़ा के पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शहाबुद्दीन जेड रहे।

    ग्राम जमीतपुरा में बजट चौपाल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजस्थान खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष पंकज मेहता ने कहा कि राजस्थान के जननायक एवं लोकप्रिय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वर्ष 2023-24 के बजट में हर वर्ग का ध्यान रखा है, चिरंजीवी योजना में अब 25 लाख रुपए तक फ्री इलाज एवं 10 लाख रुपए तक का दुर्घटना बीमा मिलेगा, बीपीएल एवं उज्जवला योजना में शामिल परिवारों को ₹500 में एलपीजी सिलेंडर मिलेगा,  किसानों को 2000 यूनिट तक मुफ्त बिजली मिलेगी एवं घरेलू उपभोक्ताओं को 100 यूनिट प्रतिमाह मुफ्त बिजली मिलेगी।

    बजट चौपाल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भरत  शर्मा ने कहा कि  सहकारी बैंकों से 3000 करोड़ रुपए के ब्याज मुक्त ऋण की घोषणा की गई, रोडवेज बसों में किराए पर अब 50% छूट मिलेगी, छात्र बस में 75 किलोमीटर तक की मुफ्त यात्रा कर सकेंगे, आरटीई के तहत छात्राओं के साथ अब छात्रों को भी 12वीं तक निशुल्क शिक्षा मिल सकेगी, एक करोड़ परिवारों को निशुल्क राशन के साथ प्रतिमाह फ्री फूड पैकेट मिलेंगे, भर्ती परीक्षाओं में वन टाइम रजिस्ट्रेशन के बाद अब कोई शुल्क नहीं लगेगा, कोरोना में अनाथ हुए बच्चों को 18 वर्ष का होने पर सरकारी नौकरी मिलेगी।
       
   बजट चौपाल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व प्रधान नरेंद्र पुरी ने कहा कि सभी सरकारी कर्मचारियों हेतु पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू कर दी गई है, न्यूनतम मासिक पेंशन राशि को ₹500 से बढ़ाकर ₹1000 कर दिया गया है साथ ही सामाजिक योजनाओं में पेंशन हर साल 15% बड़ेगी।
  
    बजट चौपाल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष शहाबुद्दीन जेल ने कहा कि   गहलोत सरकार में लगातार पांचवे साल कोई नया कर नहीं लगाया गया है। इस प्रकार हर वर्ग को राहत दी गई है। इस दौरान चिरंजीवी योजना से संबंधित कोटा एवं बूंदी जिले के अस्पतालो की सूची के पंपलेट भी ग्राम वासियों को बांटे गए।
      कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस नेता जावेद जेड  ने किया।
    इस दौरान कांग्रेस नेता जगदीश शर्मा, जिला युवा कांग्रेस के पूर्व महासचिव एवं जिला दूरसंचार सलाहकार समिति के पूर्व सदस्य पंकज रॉयल,  कांग्रेस सेवादल के जिला मुख्य संगठक मेहमूद अली मंचासीन रहे। 
     चौपाल कार्यक्रम में नवदीप पुरी, पूर्व सदर अजीज मोहम्मद, हनीफ जेड, नसरू भाई, जब्बार मेव, सफी भाई, शरीफ भाई,  गुलशेर मेव, घांसी जेड, नबी खां, जाकिर हुसैन, बाबूलाल चौधरी, अफसर अली सहित सैंकड़ों क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।