सीनियर सेकेंडरी कलावर्ग में आए परीक्षा परिणाम में बुगाला की 2 बेटियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर गांव का मान बढ़ाया

बुगाला की बेटियों ने बढाया मान

सुमेर सिंह राव


बुगाला।
सीनियर सेकेंडरी कलावर्ग में सोमवार को आए परीक्षा परिणाम में बुगाला की 2 बेटियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर गांव का मान बढ़ाया है। गांव के ग्रामीण बाल विकास विद्यालय में पढ़ने वाली रामावतार जोशी की पौत्री निधि कुमारी पुत्री विजय कुमार ने 97.60 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।

इन्होंने अपनी सफलता का श्रेय आपने माता पिता व दादा को दिया है।निधि के पिता विजय कुमार बस ड्राइवर हैं।माता गृहिणी है।अपने बलबूते पर मेहनत करके इन्होंने यह मुकाम हासिल किया है।वह आरएएस बनना चाहती है।उधर वंदना पुत्री मुकेश कुमावत निवाई में निजी स्कूल में पढ़ती है।जिन्होंने 97.80 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।वंदना के पिता विदेश में टाइल्स का काम करते हैं।माता सुनीता देवी गृहिणी हैं।इन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता पिता व गुरुजनों को दिया है।वंदना आईएएस बनना चाहती है।बिना किसी कोचिंग के घर पर पढ़ कर ही उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए हैं।