Bundi: बून्दी ब्राह्मण समिति द्वारा किया विशेष बैठक का आयोजन

ब्यूरो चीफ शिव कुमार शर्मा

बूंदी राजस्थान


बूंदी 26 फरवरी। सभी विप्र ब्राह्मण बन्धुओ व ब्राह्मण महासभा राजस्थान, विप्र फाउंडेशन, ब्राह्मण कल्याण परिषद, विप्र सेना व सभी ब्राह्मण सघटनों के प्रतिनिधियो ने बैठक में भाग लिया ।
 सामुहिक रूप से सर्व ब्राह्मण महासभा समिति के द्वारा मनोनीत किये गये अध्यक्ष मिथलेश दाधिच व कार्यकारणी के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया ।
सभी विप्र बन्धुओं द्वारा घोषणा की,जब तक सर्वब्राह्मण समिति आम सभा बुलाकर अध्यक्ष व समिति का निर्वाचन नही किया जावेगा तब तक समिति को मान्यता नहीं दी जावेगी,
आम सभा का आयोजन कर चुनाव लडे या सर्वसहमति से अध्यक्ष बने , तो किसी ब्राह्मण घटक व समिति को कोई आपत्ति नही होगी,
समाज के सभी घटक दल व समिति ये मांग करती है कि आगामी बैठक में जो स्वयंभू अध्यक्ष सर्वब्राह्मण समिति के परशुरामजी के मंदिर व परशुराम वाटिका आय व्यय का ब्यौरा समाज के सामने सार्वजनिक करें।
इस दौरान बड़ी संख्या में ब्राह्मण बंधु उपस्थित रहे।