बूंदी : बूंदी पुलिस की सूदखोरों के खिलाफ कार्यवाही

ब्यूरो चीफ़ शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान

बूंदी7 मई। जिला पुलिस अधीक्षक जय यादव ने पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार बूंदी जिले में अवैध मादक पदार्थ, जुआ सट्टा, अवैध हथियार व सूदखोरों के खिलाफ कार्यवाही हेतु सभी थानाधिकारियों को निर्देशित किया गया था । इसी के तहत थानाधिकारी अरविन्द भारद्वाज  द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  किशोरी लाल के निर्देशन व वृताधिकारी वृत बून्दी के निकटतम सुपरविजन में सूदखोरों के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है । प्रकरण का अनुसंधान जारी है । 
घटना विवरण
 06.05.2023 को अनिल लखोटिया, निवासी छत्रपुरा, बूंदी ने रिपोर्ट पेश की कि मेरा साला व उसकी पत्नी मेरे छत्रपुरा स्थित मकान पर आये, तब उनके पीछे से बूंदी निवासी अशोक श्रृंगी व दो अन्य व्यक्ति भी मेरे मकान पर आये । उक्त तीनों मेरे साले से रूपये मांगने लगे तब मेरे साले ने कहा कि मैंने आपके पैसे दे दिये हैं । इसी दौरान अशोक श्रृंगी व उसके साथ आये व्यक्ति मेरे साले को हाथ पैर तोङने की धमकियां देने लगे, तब मेरे साले ने मुझे बताया कि मैंने अशोक श्रृंगी से पैसे उधार लिये थे, जिनको मैं दे चुका हूँ लेकिन ये लोग मेरे से 10 रू. सैकङा के ब्याज से रूपये मांग रहे हैं, नहीं देने पर जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं, इत्यादि पर प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर अनुसंधान जारी है ।
 पुलिस प्रशासन की आमजन से अपील है कि निडर होकर सूदखोरों (ब्याजखोरों ) की शिकायत करें । सूदखोरों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जावेगी ।
आरोपी - अशोक श्रृंगी पुत्र किशनलाल, जाति ब्राह्मण, निवासी रेनबो कोलोनी, बूंदी