केशवराय पाटन: सेवादल संस्थापक के आदर्शों पर चलने का आह्वान

ब्यूरो चीफ़ शिवकुमार शर्मा
केशवराय पाटन  बूंदी 


केशवरायपाटन 7 मई, जिला कांग्रेस सेवादल के कार्यकारी जिला मुख्य संगठक राजकुमार सैनी के निर्देशानुसार आज प्रात 11 बजे केशोरायपाटन स्थित राजराजेश्वर मंदिर परिसर में सेवादल के संस्थापक डॉ नारायण सुब्बाराव हार्डीकर की जयंती पर सभी कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों को याद कर विचार गोष्ठी का आयोजन किया। वक्ताओं ने उनके जीवन का परिचय दिया और बताए आदर्शो पर चलने का आह्वान किया। गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए राज्य सरकार द्वारा आयोजित महंगाई राहत कैंप के केशोरायपाटन सेवादल प्रभारी हरीश श्रृंगी ने आधुनिक भारत में स्वयंसेवक आंदोलन के प्रणेता डॉ. एनएस हार्डीकर की जीवनी पर विस्तार पूर्वक अपने विचार व्यक्त कर कहा कि  डॉ.हार्डीकर का संपूर्ण जीवन देश के लिए ऐसे निष्ठावान स्वयंसेवकों के चयन, उनके संगठन व प्रशिक्षण के लिए निमित रहा था। सेवादल उन्हीं स्वयंसेवकों का संगठन है। आज हमारा कर्तव्य है कि उनके मार्ग का अनुसरण करें, जहां कहीं भी किसी पर विपदा पड़े वहां हम सहायता करने पहुंचे और जब भी देश की अस्मिता एकता आजादी पर आंच आती दिखाई दे तो हम आगे बढ़ कर देश को और कांग्रेस को बचाएं। तभी स्वयं को डॉक्टर हार्डीकर के सेवादल का सच्चा सैनिक कहलाने का हक रख सकेंगे। गोष्टी में हैदर अली सांखला, देवकिशन मीणा, अब्दुल अजीज अंसारी, श्यामसुंदर मेघवाल, इरफान अली सांखला, जाकिर हुसैन, मनीष गुर्जर, राजेंद्र खींची वीरेंद्र केवट,  बलराम गुर्जर,आत्माराम मीणा आदि मौजूद रहे।