काॅमनवेल्थ फ़ाइनल में हारने के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर का छलका दर्द, बोली हर बार बडे फाइनल में...

जयपुर। काॅमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय महिला टीम स्वर्ण पदक जीतने से चूक गई। आस्ट्रेलिया के हाथों भारत को फाइनल मैच में 9 रनों से हार का सामना करना पडा। फाइनल हारने के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर का दर्द छलका और और उन्होंने बडे फाइनल नहीं जितने के मिथक को तोडने के कुछ बातें कही जो इस प्रका हैं-
गोल्डल हाथों से फिसल जाने से दुखी भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने खिताबी मुकाबले में उन्हीं गलतियों को दोहराने से रोकने की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि आगे बढ़ते हुए मानसिक अवरोध को तोड़ा जाना चाहिए।

हरमनप्रीत ने रविवार को मैच के बाद कहा, हर बार बड़े फाइनल में हम बार.बार ;बल्ले से वही गलतियाँ करते हैं जिसमें हमें सुधार करना होता है। कप्तान ने कहा कि हम लीग चरण में या द्विपक्षीय में ये गलतियां नहीं करते हैं। यह हमारे दिमाग को कहीं न कहीं रोक रहा है। अंतिम छह ओवरों में 50 रन चाहिए थे और आठ विकेट हाथ में थे। भारत खिताब की जीत की ओर अग्रसर था लेकिन कुछ खराब शॉट चयन के कारण 13 रन पर अंतिम पांच विकेट गंवा दिए।

हरमनप्रीत ने कहा कि दो महत्वपूर्ण विकेट खोने के बाद जिस तरह से जेमी ;जेमिमा रोड्रिग्स और मैंने बल्लेबाजी की उस समय बहुत जरूरी था। हम जीत के करीब थे। हो सकता है कि अगर पूजा ;वस्त्रकर या मैं टीके रहते तो मैच जीत सकते थे। लेकिन यह खेल का हिस्सा है कभी.कभी कुछ चीजें जिन्हें आप नियंत्रित नहीं कर सकते। यह हमारे लिए बहुत अच्छी सीख है। हालांकि हरमनप्रीत ने कहा कि वे काॅमनवेल्थ में अपने प्रदर्शन से खुश हैं और संतुष्ट हैं। उन्होंने कहा कि मुझे पता है कि हम स्वर्ण जीतने के करीब थे लेकिन चारों ओर हमारा प्रदर्शन शानदार था। यह पहली बार है जब हमें इस टूर्नामेंट में खेलने का मौका मिला है और हम रजत पदक जीतकर खुश हैं।