जयपुर। भारतीय टीम तीसरा टेस्ट मैच 76 रन और एक पारी से हार गई। इंग्लैंड ने पांच मैचों की श्रृंखला को 1-1 से बराबर कर लिया है। इस मैच में इंग्लैण्ड के गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। ओली रॉबिन्सन ने 5/65 झटके जबकि जबकि क्रेग ओवरटन ने तीन विकेट हासिल किए। दिन को 215/2 पर फिर से शुरू करने के बाद, भारत ने अपने शेष आठ विकेट केवल 63 रनों के अंदर ही खो दिये। भारत अपनी पहली पारी में 78 रन पर आउट हो गया था, जिसके जवाब में इंग्लैंड ने 432 रन बनाए।
मैच समाप्त होने के बाद भारत के कप्तान विराट कोहली से हार की वजह पुछी तो उन्होंने कहा कि स्कोरबोर्ड दबाव के कारण मध्यक्रम के बल्लेबाज जल्दी आउट हो गये। उन्होंने इंग्लैंड के गेंदबाजों के प्रदर्शन की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि जब आप पहली पारी में 80 से कम पर आउट होते हैं और विपक्षी टीम इतना बड़ा स्कोर कर देती है तो बल्लेबाजों पर एक मानसिक दबाव आ जाता है। कोहली ने कहा, फिर भी हमने कल खेल में बने रहने के लिए अच्छा प्रदर्शन किया, जितना हो सके लड़े और खुद को एक मौका दिया। लेकिन आज का दबाव इंग्लैंड के गेंदबाजों का था और उन्होंने मैच जीत लिया।
कप्तान ने लीड्स में अच्छे प्रदर्शन के बाद अपने निचले मध्यक्रम का बचाव किया। उन्होंने कहा, टॉप आर्डर के बल्लोबाजों को रन बनाने होंगे ताकी मध्यक्रम के बल्लेबाजों पर ज्यादा दबाव ना आये। कोहली ने यह भी कहा कि भारत ओवल में चौथे टेस्ट में चार तेज गेंदबाजों के साथ बना रह सकता है। और उन्होंने कहा कि हम फिर से वापसी करेंगे और अगले मैच में और दम से खेलेंगे। कोहली ने कहा कि बल्लेबाजी समूह के रूप में हमें करीब और आत्मविश्वास से भरे रहने की जरूरत है, एडिलेड में 36 ऑल आउट होने के बाद भी, हम वापस सीरीज में आये और जीते।