माँ सरस्वती ब्लड डोनेशन टीम के तत्वावधान में हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन
रक्तदान शिविर में हुआ 15 यूनिट रक्तदान, रक्तदाताओं ने लिया बढ़ चढ़ कर भाग
बेटी के जन्मदिन को खास बनाने के लिए करवाता हूँ रक्तदान शिविर का आयोजन - रक्तदाता रामकेश मीना
संवाददाता विजयपाल सैनी
आज के दौर में जहां होटलों में पार्टी करके जन्मदिन मनाने की होड़ सी मची है, वहीं दूसरी ओर लोग समाजसेवा के अनेकों कार्य करके जन्मदिन मनाते है। इसी का जीता जागता उदाहरण है मां सरस्वती ब्लड डोनेशन टीम दौसा के तत्वावधान में संस्थापक रक्तदाता रामकेश मीना की बेटी अभिका ब्याडवाल के जन्म दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन करना, जिसमें 15 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। रक्तदान शिविर के मुख्य अतिथि दौसा पंचायत समिति के प्रधान प्रहलाद नारायण जी मीणा, अध्यक्षता पार्षद मंजू मीणा ने की। साथ ही भामाशाह सीताराम मीणा व सिद्धिविनायक के डायरेक्टर रमेश चंद मीणा, मानसिंह मीना हरिपुरा, दिल्ली पुलिस से रामधन मीणा भी विशेष गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। संस्था की ओर से मुख्य अतिथि का साफा, माला एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। संस्थापक रक्तदाता रामकेश मीना ने बताया कि पिछले दो वर्षों से बेटी अभिका ब्याडवाल के जन्मदिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन करते आ रहे है। इसी निमित्त इस वर्ष भी रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें सर्वसमाज के रक्तदाताओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। सभी रक्तदाताओं को संस्था की ओर से स्मृति चिन्ह, सम्मान पत्र व माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। टीम के सक्रिय सदस्य कवि कृष्ण कुमार सैनी ने बताया कि शिविर में दिनेश बंशीवाल, अजय टाटा, दिनेश मीना नकवाल ,आर आर फाउंडेशन से अजय कुंदन, राम के स्टाफ से प्रदीप यादव, आशीष, गणपत आदि मौजूद रहे। शिविर में दयाराम मीणा, किरोडी लाल मीणा, सुमित कुमार बैरवा अजय ,पवन कुण्डारा, दीपक कुण्डारा, विनोद शर्मा, लोकेश बैरवा, दयाराम बैरवा, रायसिंह गुर्जर, लखन आदि रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। भामाशाह सीताराम मीना तन संस्था की ओर से सभी पधारे हुए अतिथियों व रक्तदान करने वाले भाइयों का आभार प्रकट किया।