भरतपुर के संस्थापक वीरशिरोमणि हिंदू सम्राट महाराजा सूरजम का बलिदान दिवस एवं पुण्यतिथि मनाई
भरतपुर, के संस्थापक वीरशिरोमणि हिन्दू सम्राट महाराजा सूरजमल का बलिदान दिवस एवं पुण्यतिथि गांधी पार्क निकट खाटू श्याम मन्दिर पर पुष्पांजलि कार्यक्रम मनाया गया। इस अवसर पर महाराजा सूरजमल की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष नेत्रकमल मुदगाल ने सूरजमल के जीवनी पर प्रकाश डाला और वीरता का बखान किया। प्रदेश महामंत्री अनिल भारद्वाज ने बताया की सूरजमल एक बीयर सनातनी राजा थे।
आज भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई और महान शिक्षाविद् पंडित मदनमोहन मालवीय को उनकी जयंती के अवसर पर दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी। ब्रज क्षेत्र की उन्नति और खुशहाली के लिए सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ किया गया। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री अनिल भारद्वाज, प्रदेश उपाध्यक्ष नेत्रकमल मुदगल, संभाग उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार एडवोकेट, जिला अध्यक्ष मुरारीलाल सैनी, जिला महामंत्री राजीव तिवारी, शहर अध्यक्ष पियूष दीक्षित, शहर महामंत्री गौरव शर्मा, देवेन्द्र चतुर्वेदी, राहुल शर्मा, आनंद भारद्वाज आदि उपस्थित रहे।