बूंदी: महंगाई राहत कैंपों का सीईओ ने किया दौरा, व्यवस्थाओं का लिया जायेगा
ब्यूरो चीफ़ शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान
बूंदी 25,अप्रेल। राज्य सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के तहत आमजन को लाभान्वित किये जाने के लिए चलाये जा रहे मंहगाई राहत कैपों का मंगलवार को मुख्य कार्यकारी अधिकारी करतार सिंह ने दौरा किया तथा कैंप की व्यवस्थाओं का जायेगा लिया।
उन्होंने पंचायत समिति नैनवां की ग्राम पंचायत भजनेरी में कैम्प कार्यशैली को विस्तार से परखा तथा सभी विभागों द्वारा लगाये गए डेस्क पर जाकर प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान विकलांग दशरथ ढोली को विकलांगता प्रमाण पत्र जारी करवाया गया। उन्होंने विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि आगामी 10 दिवस में लाभार्थी दशरथ ढोली को नियमानुसार ट्राई साईकिल आवंटित कर दी जावे।
सीईओ करतार सिंह ने कैंप व्यवस्थाओं की सराहना की तथा आगंतुक आमजन में से सभी पात्र व्यक्तियों को राज्य सरकार की गाईडलाईन अनुसार लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पंचायत समिति के0 पाटन की ग्राम पंचायत घाट का बराना के महंगाई राहत कैंप का भी दौरा किया।
इस दौरान नैनवां उपखण्ड अधिकारी शत्रुघ्न सिंह गुर्जर, नैनवां विकास अधिकारी डॉ. सरोज बैरवा, नायब तहसीलदार संग्राम सिंह व पृथ्वी सिंह, सहायक विकास अधिकारी पारस जैन आदि मौजूद रहे।