केंद्र की भाजपा सरकार के 8 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए कार्य किया- चंद्रकांता मेघवाल

संवाददाता शिवकुमार शर्मा

बूंदी राजस्थान

बूंदी 3 जून भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान केशोरायपाटन विधायक चंद्रकांता मेघवाल ने केंद्र की भाजपा सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताते हुए कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने 8 वर्ष से सेवा सुशासन और गरीब कल्याण व हितों में कार्य किया है इन 8 वर्षों में देश के विकास के लिए अनेक विकास कार्य योजनाओं को क्रियान्वयन किया 2014 में देश की राजनीति में क्रांतिकारी परिवर्तन हुआ नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने प्रधानमंत्री मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान का सपना देखा और 10 करोड़ शौचालय बनवाए प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ सभी नागरिकों को मिल रहा है 55 करोड़ आबादी को आयुष्मान भारत योजना से ₹500000 तक स्वास्थ्य बीमा गरीब व्यक्तियों के हित में है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से 11.08 करोड़ किसानों को 1 लाख 92 करोड़ की राशि प्राप्त हुई । 30 मई से 14 जून तक सेवा सुशासन और गरीब कल्याण पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है । मोदी सरकार के 8 वर्षों के शासन के चलते आज देश संपूर्ण विश्व में स्वाभिमान के साथ खड़ा है ।
इसी दौरान पत्रकार वार्ता में भाजपा जिला अध्यक्ष छितर लाल राणा, विधायक अशोक डोगरा, जिला महामंत्री सुरेश अग्रवाल, शहर अध्यक्ष महावीर खंगार, प्रवक्ता निर्मल मालव, सौरभ वर्मा मौजूद रहे |