Bundi : अवैध हथियार रखने के आरोपी छोटूलाल मीणा को किया गिरफ्तार
बूंदी 29 मार्च। जिला पुलिस अधीक्षक जय यादव द्वारा अवैध हथियार रखने वाले अपराधियों के खिलाफ चलाये गये विषेश अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की किशोरीलाल के मार्गदर्शन व पुलिस उप अधीक्षक बून्दी हेमन्त नोगिया के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी थाना नमाना रमेशचन्द्र मीणा मय पुलिस टीम ने अवैध हथियार रखने के आरोपी छोटूलाल मीणा को 29.03.2023 को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। घटना विवरण 29.03.2023 को छोटूलाल पुत्र प्रभूलाल जाति मीणा निवासी कुम्हारिया पुलिस थाना नमाना जिला बून्दी से एक अवैध हथियार दो नाली टोपीदार बन्दुक जप्त की जाकर आरोपी को गिरफ्तार किया । जिस पर मु.नं. 40/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया। आरोपी से अनुसंधान जारी है।